सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Separate food arrangements will be made for guards and security personnel.

एम्स : सीनियर डॉक्टरों की टीम करेगी मेस के भोजन की गुणवत्ता की जांच

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 12 Feb 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Separate food arrangements will be made for guards and security personnel.
विज्ञापन
गोरखपुर। एम्स गोरखपुर में छात्रों को मिलने वाले मेस के भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए संस्थान प्रशासन ने वरिष्ठ डॉक्टरों की विशेष टीम बनाई है। टीम नियमित रूप से मेस में बनने वाले भोजन की जांच करेगी और पोषण, सफाई और स्वाद का आकलन कर रिपोर्ट में हस्ताक्षर करेगी, ताकि किसी भी प्रकार की लापरवाही पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
Trending Videos

पिछले समय में छात्रों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए यह कदम उठाया गया है। अब भोजन की गुणवत्ता, पोषण मूल्य और साफ-सफाई की निरंतर निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा गार्ड और सुरक्षा कर्मियों के लिए अलग भोजन व्यवस्था होगी। छात्रों के लिए जल्द ही नाश्ते (स्नैक्स) की सुविधा भी शुरू की जाएगी। एम्स की कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता ने कहा कि छात्रों के स्वास्थ्य और सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है और भविष्य में मेस व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए लगातार निगरानी जारी रहेगी। इस पहल से छात्रों, डॉक्टरों और कर्मचारियों में संतोष और विश्वास बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed