सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A dispute broke out in Gorakhpur over dancing on DJ, leading to the murder of a youth and arrest of 2 accused.

डीजे पर डांस में गई जान: DJ पर नाचने को लेकर हुआ विवाद, छात्र की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 12 Feb 2026 10:58 AM IST
विज्ञापन
सार

एसपी उत्तरी दिनेश पुरी ने बताया कि शादी समारोह में डीजे पर नाचने के दौरान मारपीट हुई। इस मामले में घायल मुनीब की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे

A dispute broke out in Gorakhpur over dancing on DJ, leading to the murder of a youth and arrest of 2 accused.
मृतक मुनीब चौहान की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

सिकरीगंज क्षेत्र के हरिजनपुर गांव में शादी समारोह में डीजे पर नाचने को लेकर विवाद में छात्र मुनीब चौहान (19) की मंगलवार रात पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह परिजनों और ग्रामीणों ने सिकरीगंज थाने का घेराव किया। पुलिस ने चार नामजद समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दो गिरफ्तार कर लिया है।
Trending Videos


प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे मुनीब की बहन सरोजा देवी ने बताया कि 10 फरवरी को दुबई में रहने वाले भाई अनिल के ससुराल हरिजनपुर में साली की शादी थी। मुनीब कनैला गांव से बरात में शामिल होने गया था। रात करीब 10 बजे डीजे पर नाचने के दौरान गांव के कुछ युवकों से विवाद हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद में आरोपी युवकों ने साथियों के साथ मुनीब पर हमला कर दिया। मुनीब घायल होकर जमीन पर गिर गया, लेकिन आरोपी उसे पीटते रहे। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। नाराज परिजनों ने ग्रामीणों के साथ सिकरीगंज थाने का घेराव कर दिया। पुलिस ने समझाकर लोगों को शांत कराया।

मामले में सरोजा देवी ने हरिजनपुर निवासी आकाश चौहान, बॉबी चौहान, सत्येंद्र, निक्कू व एक अन्य के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने आकाश और बाॅबी चौहान को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

शादी समारोह में डीजे पर नाचने के दौरान मारपीट हुई। इस मामले में घायल मुनीब की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे:  दिनेश पुरी, एसपी उत्तरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed