सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur, a brother attacked his father and elder brother with a blade. They are admitted in critical cond

हिंसक बना बेटा: बारात में जाने लिए मांगी बाइक...इंकार किया तो पिता-बड़े भाई पर ब्लेड से कर दिया खूनी हमला

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 12 Feb 2026 12:49 PM IST
विज्ञापन
सार

रविन्द्र निषाद (56) राजगीर का काम करते हैं। उनका बेटा विशाल निषाद पेंट-पॉलिश का काम करता है। बुधवार रात गांव में एक व्यक्ति की बारात में जाने के लिए विशाल ने पिता से बाइक मांगी थी। पिता द्वारा बाइक देने से इनकार करने पर वह नाराज हो गया। गुरुवार को मौका मिलते ही उसने पहले अपने पिता रविन्द्र निषाद और फिर भाई विनय निषाद पर ब्लेड से गले पर ताबड़तोड़ वार कर दिया।

In Gorakhpur, a brother attacked his father and elder brother with a blade. They are admitted in critical cond
ब्लेड से हमला कर दिया - फोटो : एडोव
विज्ञापन

विस्तार

सहजनवा थाना क्षेत्र के महुआ गांव में गुरुवार को पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बारात जाने के लिए बाइक न मिलने से नाराज युवक ने अपने ही पिता और भाई पर ब्लेड से हमला कर दिया। घटना में पिता की गर्दन पर गंभीर चोट आई है, जबकि दूसरा भाई भी घायल हो गया। खून देखकर एक अन्य भाई बेहोश हो गया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार महुआ गांव निवासी रविन्द्र निषाद (56) राजगीर का काम करते हैं। उनका बेटा विशाल निषाद पेंट-पॉलिश का काम करता है। बुधवार रात गांव में एक व्यक्ति की बारात में जाने के लिए विशाल ने पिता से बाइक मांगी थी। पिता द्वारा बाइक देने से इनकार करने पर वह नाराज हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, विशाल ने उसी रात एक ब्लेड खरीदकर रख लिया। गुरुवार को मौका मिलते ही उसने पहले अपने पिता रविन्द्र निषाद और फिर भाई विनय निषाद पर ब्लेड से गले पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले में रविन्द्र की गर्दन पर गंभीर चोट आई है, जबकि विनय भी जख्मी हो गया। घटना के दौरान मौजूद एक अन्य भाई खून देखकर बेहोश हो गया।

आरोपी हिरासत में, मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज
घटना के बाद परिजनों ने घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी विशाल को हिरासत में ले लिया। एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र ने बताया कि आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दोनों घायलों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed