सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Shankaracharya Avimukteshwarananda reached Gorakhpur.

UP: गोरखपुर पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, बोले-गौ माता की रक्षा के लिए शुरू किया धर्मयुद्ध

अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Sat, 02 May 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
सार

श्रद्धालुओं ने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का बाघागाड़ा फोरलेन के पास उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद वे सीधे घघसरा नगर पंचायत के वार्ड नं- 11 परशुराम नगर पनिका ईटार गए। उन्होंने अपने गोत्र के कुल देवता जौहरी बाबा टेकधर ब्रह्मस्थान का दर्शन किया और वहां शिव मंदिर में जल चढ़ाकर भोलेनाथ की पूजा अर्चना किया।

Shankaracharya Avimukteshwarananda reached Gorakhpur.
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती शनिवार दोपहर गोरखपुर पहुंचे। उन्होंने कहा कि गौ माता की रक्षा के लिए मैंने धर्मयुद्ध शुरू किया है। लोगों को जागरूक करना है। गोरखपुर से प्रदेश के सभी विधानसभाओं में यात्रा करुंगा। प्रतिदिन पांच विधानसभा में जाने का लक्ष्य है। 

Trending Videos


इसके पहले श्रद्धालुओं ने बाघागाड़ा फोरलेन के पास उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद वे सीधे घघसरा नगर पंचायत के वार्ड नं- 11 परशुराम नगर पनिका ईटार गए। उन्होंने अपने गोत्र के कुल देवता जौहरी बाबा टेकधर ब्रह्मस्थान का दर्शन किया और वहां शिव मंदिर में जल चढ़ाकर भोलेनाथ की पूजा अर्चना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अपने पैतृक गांव  पनिका में जाकर लोगों को आशीर्वचन दिया। उन्होंने कहा कि गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने, गौ हत्या बंद करने के लिए राष्ट्रीय अभियान चलाया जा रहा है जहां स्थानीय लोगों से मिलकर गांव के इतिहास के बारे में जानकारी ली और बाबा टेकधर ब्रह्मस्थान के बारे बताया।

उन्होंने बताया कि वह भी ईटार पांडेय गोत्र के ब्राह्मण है, हमारे पूर्वज कई पीढ़ी पहले  इसी स्थान से जाकर प्रतापगढ़ जिले में बस गए थे। अपने कुल के जन्म स्थली पर आकर ब्रम्ह बाबा का दर्शन कर कृतार्थ हुआ।जिसके बाद वह सहारा स्टेट गोरखपुर में अपने शिष्य के यहां जाने के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed