{"_id":"69bb1c7d4dd2170f530342b5","slug":"singhadia-firing-incident-police-gets-remand-after-invoking-gangster-act-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1262528-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गैंगस्टर अंशिका की जब्त होगी संपत्ति, हिस्ट्रीशीट भी खुलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गैंगस्टर अंशिका की जब्त होगी संपत्ति, हिस्ट्रीशीट भी खुलेगी
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सिंघड़िया स्थित मॉडल शाॅप के पास फायरिंग की आरोपी गैंगस्टर अंशिका सिंह की संपत्ति जब्त होगी। इसके साथ ही उसकी हिस्ट्रीशीट भी खोली जाएगी। मंगलवार को पुलिस ने रिमांड के दौरान उससे पूछताछ कर घटना और उसके साथियों के बारे में जानकारी जुटाई।
खोराबार थाना पुलिस ने 14 मार्च को अंशिका और उसके चार साथियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया था। इसकी विवेचना कैंट थानेदार कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार, अंशिका पर रंगदारी नहीं मिलने पर जानलेवा हमला करने, दिल्ली से चोरी की गाड़ी चलाने और फर्जी नंबर प्लेट लगाने सहित कई गंभीर आरोप हैं।
जानकारी के अनुसार, 20 जनवरी को जंगल सिकरी निवासी अस्पताल मैनेजर विशाल मिश्रा अपने चालक अमिताभ निषाद और सहयोगी शैलेश के साथ सिंघड़िया स्थित मॉडल शाप पहुंचे थे। कुछ समय बाद अंशिका अपने साथी आकाश वर्मा उर्फ बंटी और चार अन्य के साथ वहां पहुंची। विशाल का आरोप है कि अंशिका पहले भी पिस्टल दिखाकर उससे 12 हजार रुपये वसूल चुकी थी। अब 50 हजार रुपये की मांग कर रही थी। मांग पूरी न होने पर उसने पिस्टल से फायरिंग कर दी, जिसमें अमिताभ के पेट में गोली लगी।
स्थानीय लोगों की मदद से विशाल ने अंशिका को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। कैंट पुलिस ने उसके खिलाफ रंगदारी मांगने, हत्या की कोशिश और धमकी देने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
जेल में करती है डांस...कहती है-बहुत ऊंची है पहुंच, छूट जाएगी
सूत्र बताते हैं कि स्लिम ट्रिम बने रहने के लिए अंशिका जेल में रोज भोजपुरी गाना गाकर डांस करती है। साथ ही अन्य महिला बंदियों को भी साथ में नचाती है। अंशिका को शुरू से ही नाचने-गाने का शौक है। चुटकुले सुनाकर बंदियों को हंसाती है। कुछ ही दिनों में जेल की सभी महिला बंदी उसे अच्छे से जान गई हैं। दिनभर वह महिला बंदियों से वह हंसी-मजाक करती है। उन्हें डांस करके दिखाती है। साथ ही डांस के स्टेप भी सिखाती है। बंदियों को बताती है कि उसकी पहुंच बहुत ऊंची है। बहुत जल्द जेल से छूट जाएगी। जेल प्रशासन की तरफ से अंशिका की लगातार काउंसिलिंग भी कराई जा रही है। महिला काउंसलर उससे मिलकर बातें करती हैं। आगे अच्छे काम करने के लिए प्रेरित भी करती हैं। काउंसलर से भी वह हंसी-मजाक करती है।
Trending Videos