सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SP councilors raised slogans in the meeting of the censure motion, submitted a memorandum

Gorakhpur News: निंदा प्रस्ताव की बैठक में सपा पार्षदों ने की नारेबाजी, सौंपा ज्ञापन

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
SP councilors raised slogans in the meeting of the censure motion, submitted a memorandum
विज्ञापन

Trending Videos

गोरखपुर। नगर निगम के सदन हाल में भाजपा पार्षदों की ओर से किए जा रहे महिला बिल अस्वीकार को लेकर निंदा प्रस्ताव की बैठक में समाजवादी पार्टी के पार्षदों ने नारेबाजी कर इसकी आलोचना की। साथ ही मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव को संबोधित ज्ञापन सौंपा। मेयर के टेबल पर इसे चिपका भी दिया।

सपा पार्षदों ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि सरकार की ओर से देश में स्थानीय निकायों एवं पंचायत में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण हासिल हुआ था। पूर्व सरकार के इस निर्णय के चलते नगर निगम में दो महिला मेयर हो चुकी हैं तथा बड़ी संख्या में पिछड़े दलित व सामान्य वर्ग की महिलाएं पार्षद में जन सेवा वह विकास के रूप में योगदान दे रही हैं। आभारी होना चाहिए कि पिछली समाजवादी पार्टी व कांग्रेस सरकार के ऐतिहासिक कदम के चलते बड़ी संख्या में महिलाओं की प्रतिनिधित्व मिला है। कुछ हमारे प्रस्ताव है जिससे पेश करते हुए पारित किया जाए। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से लगभग पांच प्रस्ताव रखें जिसमें कहा गया कि प्रस्तावित सदन की बैठक में संसद की ओर से पारित महिला आरक्षण कानून 2023 को अविलंब लागू किया जाए। अब देश में होने वाले सभी विधानसभा लोकसभा चुनाव में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू कर दिया जाए। ज्ञापन देने वालों में जियाउल इस्लाम, आयशा, नगीना प्रसाद साहनी, मोहम्मद दिलशाद, जुबेर अहमद, राहुल गुप्ता, दानिश नूर मोहम्मद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed