{"_id":"6a72548a3943865348007f36","slug":"station-house-officer-sanjay-mishra-stated-that-an-fir-has-been-registered-against-dhruv-narayan-singh-garima-singh-and-others-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1408477-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 60 लाख की ठगी के मामले में स्टेशन अधीक्षक और बेटी पर एक और रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 60 लाख की ठगी के मामले में स्टेशन अधीक्षक और बेटी पर एक और रिपोर्ट
Wed, 05 Aug 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 05 Aug 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहजनवा। लोन दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी के आरोप में गिरफ्तार रेलवे स्टेशन अधीक्षक और उनकी बेटी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एम्स थाना क्षेत्र में कार्रवाई के बाद अब सहजनवा थाने में भी दोनों के खिलाफ रेलवे कर्मचारी से करीब 60.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। सहजनवा रेलवे स्टेशन पर तैनात कॉमर्शियल क्लर्क संदीप पांडेय ने तहरीर में आरोप लगाया है कि स्टेशन अधीक्षक ध्रुव नारायण सिंह ने अपनी बेटी गरिमा सिंह को बैंक कर्मचारी बताते हुए पुराना लोन चुकाकर नया लोन दिलाने का भरोसा दिया। दस लाख रुपये की जरूरत बताने पर उनसे आधार कार्ड, पैन कार्ड और वेतन संबंधी दस्तावेज लिए गए।
आरोप है कि इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर अलग-अलग बैंकों से उनके नाम पर 61.64 लाख रुपये का लोन स्वीकृत करा दिया गया। थाना प्रभारी संजय मिश्र ने बताया कि ध्रुव नारायण सिंह, गरिमा सिंह और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी, संगठित आर्थिक अपराध की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
आरोप है कि इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर अलग-अलग बैंकों से उनके नाम पर 61.64 लाख रुपये का लोन स्वीकृत करा दिया गया। थाना प्रभारी संजय मिश्र ने बताया कि ध्रुव नारायण सिंह, गरिमा सिंह और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी, संगठित आर्थिक अपराध की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन