{"_id":"69bf062f84c5c1c82c0cbf96","slug":"stuntbaazi-two-vehicles-seized-for-making-reels-by-performing-stunts-with-thar-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1265168-2026-03-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेखौफ कर रहे थे स्टंटबाजी : थार से स्टंट कर बना रहे थे रील, सीज- खाकी ने थाने के बाहर खडा किया 'भौकाल'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेखौफ कर रहे थे स्टंटबाजी : थार से स्टंट कर बना रहे थे रील, सीज- खाकी ने थाने के बाहर खडा किया 'भौकाल'
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
सार
युवकों को स्टंटबाजी करते देख स्थानीय लोगों ने स्थिति को जोखिम भरा मानते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए दो थार वाहनों को सीज कर दिया। चौकी इंचार्ज संतोष सिंह ने युवकों को भविष्य में ऐसी हरकत न दोहराने की हिदायत दी।
सीज की गई थार गाड़ी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में खतरनाक स्टंट करना युवकों को भारी पड़ गया। गीडा सेक्टर-11 के आवासीय क्षेत्र में शनिवार को कुछ युवक सार्वजनिक सड़क पर थार गाड़ियों से स्टंट कर वीडियो बना रहे थे। इससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों गाड़ियों को सीज कर दिया।
जानकारी के अनुसार, युवकों को स्टंटबाजी करते देख स्थानीय लोगों ने स्थिति को जोखिम भरा मानते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए दो थार वाहनों को सीज कर दिया। चौकी इंचार्ज संतोष सिंह ने युवकों को भविष्य में ऐसी हरकत न दोहराने की हिदायत दी।
Trending Videos

थानाध्यक्ष अश्वनी पांडेय ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर स्टंट करना और यातायात नियमों का उल्लंघन गंभीर अपराध है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि सोशल मीडिया के लिए रील बनाने के चक्कर में अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें, अन्यथा कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल, शुक्रवार को पीपीगंज थाना क्षेत्र के रायपुर गांव के सामने गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर स्टंटबाजी का मामला आया था। इसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाइक को सीज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। इसके पहले भी स्टंटबाजी के मामले में पीपीगंज पुलिस ने बुलेट को सीज कर दो आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया था।