{"_id":"69dc05c52fc19fe0a107f5c9","slug":"teenager-dies-two-injured-after-balcony-collapses-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1287301-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: छज्जा गिरने से किशोर की मौत, दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: छज्जा गिरने से किशोर की मौत, दो युवक घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
उरुवा बाजार। उरुवा थाना क्षेत्र के आशानंदपुर गांव में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। मकान का छज्जा गिरने से 16 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई पूरी कर परिजनों को सौंप दिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
जानकारी के अनुसार, आशानंदपुर निवासी बसंतलाल अपने मकान का टिनशेड हटवा रहे थे। रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे दुर्गेश, अशोक और आशीष सहित अन्य ग्रामीण उनकी मदद कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मकान का छज्जा भरभराकर गिर पड़ा, जिसकी चपेट में 16 वर्षीय आशीष आ गया। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में दुर्गेश और अशोक भी घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दुर्गेश को प्राथमिक उपचार के बाद पीएचसी उरुवा से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अशोक को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही उरुवा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम कराने से इनकार करने पर पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर शव को सौंप दिया। इसके बाद गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।
आशीष के पिता सुरेश बाहर रहते हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Trending Videos