सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Teenager raped by boyfriend, accused in custody

Gorakhpur News: किशोरी से प्रेमी ने किया दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 30 Apr 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Teenager raped by boyfriend, accused in custody
विज्ञापन
- पीपीगंज इलाके में हुई घटना, आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी
Trending Videos

- भाई ने बुधवार को सामूहिक दुष्कर्म की दी थी सूचना, किशोरी के बयान के बाद दर्ज हुआ दुष्कर्म का मामला

जंगल कौड़िया (गोरखपुर)। पीपीगंज थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रेमी ने उसे मिलने के लिए बुलाकर वारदात को अंजाम दिया। मंगलवार को हुई घटना की जानकारी बुधवार को परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।
जानकारी के अनुसार, 15 वर्षीय किशोरी का पिछले डेढ़ वर्ष से घर के पास के ही एक युवक से दोस्ती हो गई थी। दोनों के बीच होने वाली बातचीत की जानकारी परिजनों को होने पर भाई ने आपत्ति जताई थी, जिसके बाद बातचीत बंद हो गई थी। पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच फिर से बातचीत होने लगी थी। मंगलवार की देर रात किशोरी, प्रेमी के बुलाने पर उससे मिलने चली गई। आरोप है कि युवक उसे अपने मामा के खाली घर में लेकर चला गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी चुपचाप घर चली गई। बुधवार को इसकी जानकारी भाई को हुई, जिसके बाद वह किशोरी से घटना के बारे में पूछताछ की तो उसने आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों के साथ किशोरी थाने पहुंची और प्राथमिकी दर्ज कराई। किशोरी के भाई ने पहले सामूहिक दुष्कर्म की सूचना दे दी थी। बुधवार को थाने पर सूचना आते ही पुलिस सक्रिय हो गई और किशोरी का बयान दर्ज किया। किशोरी की मां ने आरोपी युवक के खिलाफ ही तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन



किशोरी से दुष्कर्म की घटना में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
- ज्ञानेंद्र, एसपी नार्थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed