सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Telangana Governor spoke at the Indian New Year Celebrations organised by RSS at Nauka Vihar Planetarium.

हिंदू परंपरा के अनुसार मनाएं त्योहार : शिव प्रताप शुक्ल

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Telangana Governor spoke at the Indian New Year Celebrations organised by RSS at Nauka Vihar Planetarium.
आरएसएस की ओर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान भारत माता की आरती करते तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रता
विज्ञापन
गोरखपुर। तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि यह नूतन वर्ष केवल नया वर्ष नहीं बल्कि सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संदेश भी देता है। नवसंवत्सर पर यह आयोजन हिंदू जागरण का संदेश देता है। हम कोई त्योहार मना रहे हैं तो हिंदू परंपरा के अनुसार मानना होगा।
Trending Videos


तेलंगाना के राज्यपाल बुधवार को भारतीय नववर्ष की पूर्व संध्या पर नौका विहार तारामंडल पर भारतीय नूतन वर्षाभिनंदन समारोह को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में नव संवत्सर को युगादि उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। मुझे भी एक सौभाग्य मिलने जा रहा है कि 28 मार्च को भद्राचलम में भगवान श्रीराम का पट्ट अभिषेक करना है। राज्यपाल ने कहा कि कैलेंडर वर्ष से किसी को अपनी जन्म कुंडली की जानकारी नहीं होती है, जन्म कुंडली की जानकारी हिंदी तिथि के अनुसार यानि पंचांग के आधार पर होती है। पुरातन समय में युद्ध होते थे तो हिंदी तिथियों के आधार पर आयोजित कर युद्ध को लड़ा जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रामनवमी के मनाने के साथ-साथ हमको कुछ खटकता था और तब हम यह सोचते थे कि वास्तव में राम अयोध्या में कब पधारेंगे। दीपावली पर दीप जलते थे क्योंकि भगवान श्रीराम लंका विजय करके आए हैं लेकिन अपने राम को अयोध्या में ही नहीं पाते थे। आज राम अयोध्या में विराजमान हो चुके हैं।
कार्यक्रम की प्रस्ताविकी रखते हुए प्रांत प्रचारक रमेश ने कहा कि भारतीय नूतन वर्ष की जितनी स्वीकारता बढ़ेगी उतनी ही भारतीय परंपरा संस्कृति और संस्कार मजबूत होंगे। भारतीय परंपरा, संस्कृति की जड़ें जितनी मजबूत होंगी, उतनी ही भारत मजबूत होगा। भारत की पहचान परंपरा और मूल्यों से होती है। कहा कि सारी रचनाएं भारतीय काल गणना पंचांग से होती है। उसी से भारतीय सारे पर्व मनाते हैं। मंच पर अतिथियों के साथ प्रांत संघचालक डॉ. महेंद्र अग्रवाल, आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय जायसवाल रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. स्मृति मल्ल ने और आभार ज्ञापन आयोजन समिति के मंत्री मनीष जैन ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान और भारत माता की आरती के साथ हुआ।
कार्यक्रम में विभाग प्रचारक अजय, रामनाथ गुप्ता, हरे कृष्ण सिंह, प्रभात राय, डॉ. वाई सिंह, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधारी, प्रो. शरद मिश्र, दीपक कारीवाल, पुनीत पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed