{"_id":"69c8432e99020a43f90b5203","slug":"the-70-seater-kolkata-bound-airbus-aircraft-will-now-fly-daily-instead-of-the-70-seater-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1272263-2026-03-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नवी मुंबई के लिए सीधी उड़ान शुरू, 11:55 बजे होगी अंतिम उड़ान- कोलकाता रूट पर भी हुआ बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नवी मुंबई के लिए सीधी उड़ान शुरू, 11:55 बजे होगी अंतिम उड़ान- कोलकाता रूट पर भी हुआ बदलाव
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
सार
शेड्यूल के मुताबिक, नवी मुंबई के लिए इंडिगो की फ्लाइट पूर्वांह्न 11:10 बजे आएगी और 11:55 बजे उड़ान भरेगी। इससे यात्रियों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है। वहीं, कोलकाता रूट पर भी महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है।
गोरखपुर एयरपोर्ट
- फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
एयरपोर्ट पर रविवार से समर शेड्यूल प्रभावी हो जाएगा। नवी मुंबई के लिए अब हवाई सेवा शुरू की जा रही है। यह शेड्यूल 29 मार्च से 24 अक्तूबर तक प्रभावी रहेगा। शेड्यूल के मुताबिक, नवी मुंबई के लिए इंडिगो की फ्लाइट पूर्वांह्न 11:10 बजे आएगी और 11:55 बजे उड़ान भरेगी। इससे यात्रियों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है।
Trending Videos
वहीं, कोलकाता रूट पर भी महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। पहले जहां 70 सीट वाले छोटे विमान का संचालन होता था, अब उसकी जगह 186 सीटों वाले आधुनिक एयरबस विमान को शामिल किया गया है। इससे यात्रियों को अधिक सीट उपलब्धता के साथ आरामदायक और तेज यात्रा का अनुभव मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
समर शेड्यूल के अनुसार, कोलकाता की फ्लाइट सुबह बंगलूरू से गोरखपुर पहुंचेगी और यहां से कोलकाता के लिए रवाना होगी। इसके बाद शाम को कोलकाता से गोरखपुर होते हुए बंगलूरू के लिए उड़ान भरेगी। इस नई कनेक्टिविटी से दक्षिण भारत से गोरखपुर होते हुए पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के शहरों तक यात्रा आसान हो जाएगी।
एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, इस शेड्यूल में प्रतिदिन 13 आगमन और 13 प्रस्थान निर्धारित किए गए हैं। कुल 26 फ्लाइट मूवमेंट रोजाना होंगे। इसके तहत दिल्ली, बंगलूरू, हैदराबाद, मुंबई और कोलकाता सहित प्रमुख शहरों से नियमित कनेक्टिविटी बनी रहेगी।
एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, इस शेड्यूल में प्रतिदिन 13 आगमन और 13 प्रस्थान निर्धारित किए गए हैं। कुल 26 फ्लाइट मूवमेंट रोजाना होंगे। इसके तहत दिल्ली, बंगलूरू, हैदराबाद, मुंबई और कोलकाता सहित प्रमुख शहरों से नियमित कनेक्टिविटी बनी रहेगी।