सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The accused teenager confessed to the crime, saying he was drunk and pushed the child into the pond.

Gorakhpur News: तालाब में डुबोकर नौ साल के बच्चे की हत्या, आरोपी किशोर हिरासत में

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
The accused teenager confessed to the crime, saying he was drunk and pushed the child into the pond.
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखनाथ थाना क्षेत्र के हुमायूंपुर उत्तरी में तालाब में डुबोकर नौ साल के बच्चे की हत्या का मामला सामने आया है। बच्चा कबाड़ चुनने का काम करता था और अपने परिवार के साथ झुग्गी-झोपड़ी में रहता था। पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले 15 वर्षीय किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने जुर्म कबूल कर लिया है। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उसने पुलिस को बताया कि वह शराब के नशे में था। इसी दौरान बच्चे को तालाब में धक्का दे दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार, गोरखनाथ क्षेत्र के हुमायूंपुर उत्तरी में खाली जमीन पर असम से आए कई परिवार झुग्गी-झोपड़ी बनाकर रहते हैं। ये लोग कबाड़ चुनकर अपना गुजारा करते हैं। यहीं के अब्दुल का नौ वर्षीय बेटा मोमिनुल हक रविवार शाम इफ्तार के बाद घर से निकला था। परिजनों के मुताबिक, वह पड़ोस में रहने वाले एक किशोर के साथ बाहर गया लेकिन देर रात तक नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने उसकी काफी तलाश की। जब कुछ पता नहीं चला तो पुलिस को उसके लापता होने की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब 10 बजे रेलवे पटरी के पास स्थित तालाब में बच्चे की लाश मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची गोरखनाथ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों से पहचान कराई। परिजनों से पता चला कि बच्चा आखिरी बार पड़ोस में रहने वाले एक किशोर के साथ देखा गया था। इसके बाद पुलिस ने उस 15 वर्षीय किशोर को हिरासत में ले लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी किशोर ने बताया कि वह शराब के नशे में था और उसी दौरान उसने बच्चे को तालाब में धक्का दे दिया, जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई। आरोपी के बयान के बाद पुलिस ने उसे अभिरक्षा में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


अन्य एंगल से भी जांच में जुटी पुलिस
वारदात के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं भी चल रही हैं। स्थानीय लोग इस बात की भी आशंका जता रहे हैं कि कहीं बच्चे के साथ कोई गलत काम तो नहीं किया गया। इस आशंका को देखते हुए पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।

इस संबंध में सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि आरोपी किशोर को हिरासत में लिया गया है। किशोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed