फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The Bharat Gaurav Train will depart from Gorakhpur today

Gorakhpur News: आज गोरखपुर से रवाना होगी भारत गौरव ट्रेन

Fri, 31 Jul 2026 02:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
The Bharat Gaurav Train will depart from Gorakhpur today
गोरखपुर। आईआरसीटीसी गोरखपुर जंक्शन से दक्षिण भारत और ज्योतिर्लिंग की यात्रा के लिए भारत गौरव ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन 31 जुलाई को चलेगी और 12 दिन की यात्रा पूरी करके 11 अगस्त को वापस आएगी।
विज्ञापन

एनईआर के सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि 00501 भारत गौरव पर्यटक ट्रेन 31 जुलाई को गोरखपुर जंक्शन से सुबह 9:00 बजे चलेगी। गोरखपुर जं., मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुलतानपुर, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जं., प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. (झांसी) और ललितपुर स्टेशनों पर ठहराव की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन

ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को तिरुपति बालाजी, रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग का दर्शन करने का अवसर मिलेगा। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में आईआरसीटीसी के मैनेजर उपलब्ध रहेंगे। ट्रेन में सफर के लिए आईआरसीटीसी के कार्यालय से अथवा वेबसाइट www.irctctourism.com पर टिकट बुक किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed