सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The case was registered at the Gida police station in 2023; Yasin is lodged in Bhadohi jail.

Gorakhpur News: मुरादाबाद निवासी पिता-पुत्र पर लगा गैंगस्टर एक्ट, कई जिलों में तस्करी के आरोपी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
The case was registered at the Gida police station in 2023; Yasin is lodged in Bhadohi jail.
विज्ञापन
वर्ष 2023 में गीडा थाने में दर्ज हुआ था मामला, भदोही जेल में बंद है यासिन
Trending Videos



गोरखपुर। गीडा पुलिस ने मुरादाबाद के रहने वाले बाप-बेटे पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। दोनों पर पशु तस्करी के तीन-तीन मामले दर्ज हैं। दोनों पर गोरखपुर के अलावा कई जिलों में पशु तस्करी के आरोप हैं।
सीओ गीडा योगेंद्र सिंह ने बताया कि मुरादाबाद जिले के मझौला थाना क्षेत्र के तारिकनगर का रहने वाला मोहम्मद यासिन गैंग का सरगना है। उसका बेटा हाशिम गैंग का सक्रिय गुर्गा है। पुलिस के अनुसार, मोहम्मद यासिन और उसके गिरोह के गुर्गे मिलकर पशु तस्करी जैसे गंभीर अपराधों को अंजाम देते हैं। जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति से गैंग चार्ट तैयार कर दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल, वर्ष 2023 में कालेसर के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कंटेनर पकड़ा था। इसमें 34 पशु मिले थे। मौके से चालक और खलासी भाग निकले थे। मामले की जांच में यासिन और उसके बेटे का नाम सामने आया था।
एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र ने बताया कि गैंग लीडर मोहम्मद यासिन के खिलाफ गोरखपुर के गीडा थाने के अलावा भदोही और एटा जनपदों में भी गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं। वहीं, उसके बेटे हाशिम के खिलाफ गोरखपुर, एटा और इटावा में गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। यासिन फिलहाल भदोही जेल में बंद है। वहीं, उसके बेटे की पुलिस तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार, दोनों ने तीन अलग-अलग मामलों में एक साथ पशु तस्करी की है, जबकि अन्य मामलों में वे अलग-अलग अपने साथियों के साथ तस्करी में शामिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed