{"_id":"69caeb7f2c7107db3e070dd7","slug":"the-commissioner-arrived-at-the-site-and-directed-for-compliance-with-safety-standards-and-speedy-completion-of-the-work-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1274504-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलघर: नाला निर्माण में लापरवाही पर प्रशासन सख्त, काम में आई तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोलघर: नाला निर्माण में लापरवाही पर प्रशासन सख्त, काम में आई तेजी
विज्ञापन
विज्ञापन
कमिश्नर पहुंचे मौके पर, सुरक्षा मानकों के अनुपालन और तेजी से काम पूरा करने के दिए निर्देश
गोरखपुर। गोलघर में मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट योजना के तहत कराए जा रहे नाला निर्माण कार्य में लापरवाही और सुस्ती सोमवार को टूट गई। खबर प्रकाशित होने के बाद कमिश्नर अनिल ढींगरा खुद मौके पर पहुंचे और सुरक्षा मानकों के अनुपालन और तेजी से काम पूरा करने के निर्देश दिए। प्रशासन की सख्ती का असर तत्काल नजर भी आने लगा।जहां नाला बन रहा है वहां स्लैब भी रखे जाने लगे। कुछ जगहों पर बैरिकेडिंग भी करा दी गई है।
नाला निर्माण तेज होने से व्यापारियों के साथ लोगों को भी राहत मिली है। हालांकि अभी भी जुगाड़ की पुलिया से लोग दुकानों तक आ-जा रहे हैं और खतरा बना हुआ है। व्यापारियों का कहना है कि समय से निर्माण कार्य पूरा किया जाए। नालों पर स्लैब रख दी जाए, तभी जुगाड़ की पुलिया हटाई जा सकती है।
मानबेला में खुले नाले में गिरने से कुछ महीने पहले एक किशोर की मौत हो गई थी। काफी हंगामे के बाद जिले भर में आनन फानन में खुले नालों को भरना शुरू किया गया था। काफी जगहों पर नालों पर स्लैब रख भी दिए गए थे। वहीं गोलघर में मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट योजना के तहत स्मार्ट रोड, नाला निर्माण शुरू हुआ तो नियमों की अनदेखी की जाने लगी।
व्यापारियों का कहना है कि गोलघर में नाला निर्माण की रफ्तार पहले काफी सुस्त रही। इससे व्यापारियों ने दुकानों के सामने खोदे गए गड्ढों में बनाए जा रहे नालों पर जुगाड़ की पुलिया (बांस-बल्ली और पटरी से बनाई गई) रखकर ग्राहकों को बुलाना शुरू कर दिया। यह काफी खतरनाक है लेकिन दुकानदारी चौपट न हो, इसलिए ऐसा किया गया। नगर निगम के मुख्य अभियंता अमित शर्मा ने बताया कि कार्य में तेजी के निर्देश दिए गए हैं।
बोले व्यापारी
गोलघर में कपड़ा व्यापारी अनूप गुप्ता ने बताया कि काम तेजी से चल रहा है। इस तरह निर्माण चला तो समय से परियोजना पूरी हो जाएगी। इसके बाद गोलघर की तस्वीर भी बदल जाएगी।
गोरखपुर व्यापार मंडल के महामंत्री संजय जालान ने बताया कि गोलघर में नाला निर्माण के काम में तेजी आई है। समय से परियोजना पूरी की जानी चाहिए ताकि प्रमुख व्यावसायिक स्थल में व्यापारियों के साथ आमजन को कोई दिक्कत न हो।
प्रेसीडेंट होटल के पास नहीं दिखी बैरिकेडिंग
गोलघर में नाला निर्माण के दौरान एक होटल के सामने गड्ढा खोदा जा रहा है। हालांकि यहां बैरिकेडिंग नहीं की गई है। इससे खोदे जा रहे गड्ढे में लोगों के गिरने की आशंका है। गोलघर में खरीदारी करने आए मनीष कुमार ने बताया कि गोलघर शहर का सबसे प्रमुख व्यावसायिक स्थल है। यहां अगर काम हो रहा है तो लोगों की सुरक्षा का भी ध्यान रखना चाहिए। वहीं पवन उपाध्याय ने बताया कि सुरक्षापूर्ण काम होने से किसी को खतरा नहीं होगा। इसके लिए अफसरों को हो रहे निर्माण पर ध्यान देना होगा।
खोदे गए गड्ढे में नालों के निर्माण का काम तेजी पर
सोमवार को गोलघर में पहले से खोद गए गड्ढों में नाला निर्माण के लिए सरिया का काम चलता दिखा। मजदूर और मिस्त्री फाउंडेशन के काम में जुटे रहे। एक मजदूर ने बताया कि नाले के काम को पूरा करने तेजी से सभी कार्य कर रहे हैं। काम में कोई चूक न हो, इसका भी ध्यान रखा जा रहा है।
एक सप्ताह में नाला निर्माण पूरा करने के निर्देश, लापरवाही बर्दाश्त नहीं
गोरखपुर। नगर निगम के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी ने सीएम ग्रिड फेज-1 और फेज-2 के निर्माण कार्यों की सोमवार को समीक्षा की। इसमें उन्होंने गोलघर क्षेत्र में चल रहे नाला निर्माण को एक सप्ताह में पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता ने निर्देश दिया कि गोलघर क्षेत्र में चल रहे नाला निर्माण कार्य को हर हाल में एक सप्ताह के भीतर पूर्ण किया जाए। मुख्य अभियंता अमित शर्मा ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराया जाए, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
Trending Videos