सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The construction of a 645.257 meter long four-lane overbridge will provide relief from traffic jams.

Gorakhpur News: पिपराइच-हाटा रेलवे क्राॅसिंग पर बनेगा फोरलेन ओवरब्रिज, 170 करोड़ स्वीकृत

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
The construction of a 645.257 meter long four-lane overbridge will provide relief from traffic jams.
विज्ञापन
645.257 मीटर लंबा फोरलेन ओवरब्रिज बनने से जाम में फंसने से मिलेगी राहत
Trending Videos



गोरखपुर। पिपराइच-हाटा मार्ग पर रेलवे समपार फाटक संख्या-14 पर फोरलेन ओवरब्रिज बनेगा। इसके लिए शासन ने 170.30 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। निर्माण कार्य अब जल्द शुरू होगा। इसके बनने से गोरखपुर से हाटा मार्ग पर जाने वाले लोगों को जाम में फंसना नहीं पड़ेगा, लोग फर्राटा से निकल जाएंगे।

लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव के मुताबिक, 645.257 मीटर लंबा फोरलेन ओवरब्रिज बनाया जाएगा, जिसकी लागत 170.30 करोड़ रुपये आएगी। 37.28 मीटर हिस्सा रेलवे लाइन के ऊपर होगा। फोरलेन ओवरब्रिज के निर्माण का पूरा बजट राज्य सरकार देगी। इसके लिए एकमुश्त बजट का प्रावधान किया गया है। वित्तीय स्वीकृति में रेलवे क्षेत्र में ओवरब्रिज निर्माण में 35.42 करोड़, भूमि अधिग्रहण के लिए 34.19 करोड़, भवन ध्वस्तीकरण और मुआवजा के लिए 30.15 करोड़ और एप्रोच मार्ग यूटिलिटी शिफ्टिंग में 1.87 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिपराइच के विधायक महेंद्र पाल सिंह ने कहा कि रेल समपार फाटक पर ओवर ब्रिज का बजट आवंटित कर दिया है। इससे क्षेत्रीय जनता को रोज के जाम से निजात मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया है।
--

रोजाना घंटे भर जाम में फंसते हैं लोग
पिपराइच। गोरखपुर से बिहार और बंगाल के लिए रोजाना 40 से ज्यादा ट्रेनों का आवागमन होता है। ट्रेन आने के 15 मिनट पहले व पांच मिनट बाद तक रेल फाटक बंद रहता है। इतनी देर में रेल लाइन के दोनों तरफ करीब एक एक किमी तक वाहनों की कतारें लग जाती हैं। सोमवार की शाम को भी एक्सप्रेस ट्रेन गुजरने के बाद रेलवे क्राॅसिंग के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। नगर के मुख्य चुंगी तिराहे से लेकर प्रमुख सड़क तक लगे जाम में 108 नंबर सरकारी एंबुलेंस भी फंसी रही। ट्रेन गुजरने के बाद करीब आधे घंटे तक जाम में लोग परेशान रहे। जाम में फंसे दिग्विजयनाथ, रमेश कुमार, विनोद का कहना था कि रोजाना रेलवे क्राॅसिंग पर जाम में फंसना पड़ता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed