{"_id":"69caebf463c719ed3e0f0e11","slug":"state-animal-husbandry-and-dairy-development-minister-dharampal-singh-said-that-the-prime-minister-has-given-520-mobile-vans-for-animals-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1274764-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 1962 नंबर डायल करें, घर पर पहुंचेगी पशु एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 1962 नंबर डायल करें, घर पर पहुंचेगी पशु एंबुलेंस
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 31 Mar 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। प्रदेश सरकार के पशुधन व दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि कहा कि प्रधानमंत्री ने जानवरों के लिए 520 मोबाइल बैन दिया है। 1962 नंबर डायल करने पर पशु एंबुलेंस पशुपालक के दरवाजे पर पहुंच जाएगी। उसमें डाक्टर और अन्य स्टाॅफ होगा जो पशुओं का इलाज करेगा।
एनेक्सी भवन में मंडलीय समीक्षा बैठक करते हुए कहा कि गोचर की भूमि पर पशुओं के लिए हरा चारा बोया जाएगा। यदि किसी ने चरागाह की जमीन पर अवैध कब्जा किया है या उसको अपने नाम करा लिया है तो उसको उससे मुक्त कराया जाएगा। हर गो आश्रय स्थल पर भूसा बैंक बनाया जाएगा, वहां पर कम से कम 10 क्विंटल भूसा रखा जाएगा। उन्होंने सभी ब्लॉक प्रमुखों से अनुरोध किया कि वह लोग पशुओं के लिए कुछ भूसा दान करें। सभी ने 50-50 क्विंटल भूसा दान करने की बात कही।
पशुधन मंत्री ने ताल नदोर स्थित गो संरक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। कहा कि गोवंश संरक्षण में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इसके बाद निर्माणाधीन पशु चिकित्सा महाविद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर महानिदेशक पशुपालन वेदप्रकाश, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. धर्मेंद्र पांडेय, डॉ. संजय श्रीवास्तव, नवीन चौधरी आदि मौजूद रहे।
Trending Videos