सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   13 meritorious students from the district have been selected for various posts, most from rural backgrounds.

Gorakhpur News: यूपी पीसीएस में चमकी गोरखपुर की मेधा

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
13 meritorious students from the district have been selected for various posts, most from rural backgrounds.
विज्ञापन
जिले से 13 मेधावियों का विभिन्न पदों पर हुआ चयन, ज्यादातर ग्रामीण पृष्ठभूमि से
Trending Videos

डिप्टी कलेक्टर बनीं सुषमा मऊ में शादी के बाद करती रहीं तैयारियां

कलक्ट्रेट परिसर में अल्महद पद पर कार्यरत विकास कुमार राव बने असिस्टेंट कमिश्नर


गोरखपुर। उप्र लोक सेवा आयोग की ओर से जारी पीसीएस-2024 के परिणामों में जनपद की मेधाओं ने अपनी चमक बिखेरी है। जनपद से 11 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न पदों पर हुआ है। इसमें ब्रह्मपुर क्षेत्र की सुषमा यादव को 13वीं रैंक मिली है। अन्य मेधावियों ने भी प्रदेश की इस सबसे बड़ी प्रतियोगी परीक्षा में अपनी चमक बिखेरी है।

चौरीचौरा की बेटी सुषमा यादव बनीं एसडीएम

सरदारनगर। चौरीचौरा तहसील व ब्रह्मपुर ब्लाॅक के सिंहपुर की सुषमा यादव 13वीं रैंक के साथ एसडीएम बनी हैं। सुषमा ने इस उपलब्धि से चौरीचौरा ही नहीं अपने ससुराल मऊ का भी नाम रोशन किया है। सिंहपुर गांव के गोपाल यादव की सुपुत्री सुषमा को पांचवें प्रयास में यह सफलता मिली है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा देवरिया के रुद्रपुर से हुई। गोरखपुर विश्वविद्यालय से स्नातक व बीएचयू से पीजी उत्तीर्ण हैं। उनकी शादी मऊ जिला निवासी पंकज यादव से हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


कड़ी मेहनत से हासिल किया मुकाम
कलक्ट्रेट में मुख्य राजस्व अधिकारी कार्यालय के कर्मचारी विकास कुमार राव 168वीं रैंक हासिल कर असिस्टेंट कमिश्नर (सेल टैक्स) बने हैं। विकास मूल रूप से बस्ती जनपद के रुधौली कस्बे के रहने वाले हैं। उनके पिता राजेश राव कलक्ट्रेट में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। वर्ष 2016 में पिता के निधन के बाद मृतक आश्रित के रूप में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर नियुक्त किए। वर्ष 2023 में उन्होंने विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण की और मुख्य राजस्व अधिकारी कार्यालय में अल्महद के पद पर तैनात हुए। विकास वर्ष 2019 में ताइक्वांडो में मलेशिया में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। वह शहर के इंदिरानगर में रहते हैं।

बशारतपुर की प्रीति सिंह बनीं सीटीओ
बशारतपुर निवासी प्रीति सिंह को कामर्शियल टैक्स आफिसर (सीटीओ) श्रेणी में 56वीं रैंक मिली है। उनके पति मनीष कुमार सिंह सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में लंदन में सेवाएं दे रहे हैं। उनके ससुर रामदरश सिंह नगर निगम में कार्यरत हैं। प्रीति का मायका कुशीनगर जनपद के बोदरवार के भलुही गांव में है। चार प्रयास के बाद उन्हें यह सफलता मिली है। वर्तमान में लखनऊ में रहकर वह तैयारी कर रही थीं। प्रीति ने कहा अनुशासन और लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयास से उन्हें सफलता मिली।

रौनक मणि बने सीटीओ
शहर के राजेंद्रनगर स्थित एकता नगर कॉलोनी निवासी रौनक मणि कामर्शियल टैक्स ऑफिसर बने हैं। इस श्रेणी में उन्होंने 12वीं रैंक हासिल की है। मूल रूप से कुशीनगर जिले के दीनदयाल नगर, पटनी हाटा निवासी रौनक ने उपलब्धि का श्रेय पिता राजेश मणि, माता रंजना मणि व भाई इंजीनियर अभिनव मणि को दिया। रौनक ने हाईस्कूल की शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर, सुभाष चंद्र बोस नगर व इंटर की परीक्षा जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल से की। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग के बाद वह तैयारी कर रहे थे। रौनक मणि इससे पहले यूपीएससी की परीक्षा में इंटरव्यू तक पहुंच चुके हैं।

---
रितेश बने असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी
बड़हलगंज ब्लाॅक के तीहामुहम्मदपुर निवासी रितेश कुमार राय का चयन असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी के पद पर हुआ है। रितेश की उपलब्धि पर ग्रामीणों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने बधाई दी है।

------

अनूप नायक उप निबंधक पद पर हुए आसीन

झुमिला बाजार। गोला विकास खंड क्षेत्र के झुमिला बाजार निवासी अनूप नायक का चयन उप निबंधक पद पर हुआ है। अनूप ने सफलता का श्रेय माता मनभावती देवी और पिता कृष्ण मुरारी नायक को दिया है। इस सफलता पर बाबा राधेश्याम नायक, नर्वदेश्वर नायक, पवन नायक, आशीष अरुण आदि ने बधाई दी है। संवाद
----

कैंपियरगंज के गगन आनंद बने कोषाधिकारी

कैंपियरगंज क्षेत्र के ग्राम मछली गांव निवासी गगन आनंद वर्मा कोषाधिकारी के पद पर चयनित हुए हैं। गगन आनंद की प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से हुई है। पिता चंद्रभूषण वर्मा सराफा व्यवसायी हैं। उनके बड़े भाई आकाश वर्मा भी शिक्षक हैं।


---
सरस्वतीपुरम के त्रिपुरेश मणि त्रिपाठी बने नायब तहसीलदार
पादरी बाजार। शाहपुर इलाके के जेल बाईपास स्थित सरस्वतीपुरम कालोनी निवासी त्रिपुरेश मणि त्रिपाठी ने नायब तहसीलदार श्रेणी में पांचवां स्थान हासिल किया है। त्रिपुरेश मूलतः देवरिया जनपद के रुद्रपुर स्थित महेशपुर के निवासी हैं। वह जुबिली इंटर कॉलेज से हाई स्कूल और इंटर उत्तीर्ण हैं। इसके बाद बीटेक और एमटेक करने के बाद वह यूपी पीसीएस की तैयारी कर रहे थे। उनकी सफलता पर पंकज मणि त्रिपाठी, रमेश मणि त्रिपाठी, जगत नारायण पांडेय, चंद्रशेखर पांडेय, शैलेश कुमार मिश्र, गुड्डू सिंह व अशोक मिश्र आदि ले बधाई दी है। संवाद

पादरी बाजार के सुमित बने बीडीओ
पादरी बाजार। शाहपुर इलाके के जंगल हकीम नंबर दो स्थित मोहनापुर, पादरी बाजार निवासी सुमित कुमार पासवान खंड विकास अधिकारी बने हैं। उन्हें इस श्रेणी में 52वां स्थान मिला है। सुमित मूलरूप से देवरिया जिले के बनकटा के खोराबार के रहने वाले हैं। उनके पिता सुरेन्द्र प्रसाद पिपराइच के कोऑपरेटिव इंटर काॅलेज में शिक्षक व माता सरिता देवी गृहिणी हैं। संवाद
----

बांसगांव के प्रतीक बने नायब तहसीलदार

बांसगांव के रहने वाले प्रतीक सिंह श्रीनेत का चयन नायब तहसीलदार पद पर हुआ है। प्रतीक के पिता आनंद सिंह श्रीनेत आवास विकास परिषद में ओएसडी पद पर तैनात हैं। उनके बाबा महेंद्र पाल सिंह जिला जज रह चुके हैं। प्रतीक ने सफलता का श्रेय अपने माता, पिता और गुरुजनों को दिया है।

---
बांसगांव के रंजीत बने डिप्टी जेलर
बांसगांव के धोबौली गहरवार के रहने वाले संगम सिंह के पुत्र रंजीत सिंह डिप्टी जेलर बने हैं। वह वायुसेना में रहे हैं। इनके पिता किसान हैं। उनकी उपलब्धि पर ब्लॉक प्रमुख लालमती देवी के प्रतिनिधि शिवाजी सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीति सिंह के प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह, वेद प्रकाश शाही, विवेकानंद सिंह, अमरजीत सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, बार एसोसिएशन अध्यक्ष यशवंत सिंह श्रीनेत, रत्नेश सिंह, मनीष सिंह, गौरव सिंह एडवोकेट आदि ने बधाई दी है।

---

विपुल कुमार बने असिस्टेंट कमिश्नर
जंगल कौड़िया क्षेत्र के ग्राम सिहोरवा निवासी विपुल कुमार पांडेय का चयन असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी के पद पर हुआ है। विपुल के पिता विजय नाथ पांडेय सिंचाई विभाग से सेवानिवृत हैं। उनके भाई विनय कुमार पांडेय निजी कंपनी में निदेशक हैं। राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज से इंटर के बाद महाराणा प्रताप पापॉलिटेक्निक कॉलेज से पॉलिटेक्निक किया। उनके चयन पर कैंपियरगंज के विधायक फतेह बहादुर सिंह, जय प्रकाश मिश्र, जोखन पांडेय, ज्ञान प्रकाश सिंह, अमित सिंह बघेल, नरेंद्र तिवारी आदि ने बधाई दी है।
-----


कौड़ीराम के मनोज गुप्ता बने सीटीओ

कौड़ीराम। कौड़ीराम कस्बा निवासी मनोज गुप्ता का चयन कामर्शियल टैक्स ऑफिसर के पद पर हुआ है। मनोज के पिता अभिमन्यु गुप्ता उर्फ मन्नू कस्बे में ‘निराला आर्ट’ के नाम से साइन बोर्ड पेंटिंग का कार्य करते हैं। उनके भाई अशोक गुप्ता रजाई व गद्दा भराई की दुकान चलाते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद मनोज ने कड़ी मेहनत से सफलता हासिल की। संवाद

महेंद्र बने वाणिज्य कर अधिकारी

दिव्य नगर निवासी महेंद्र कुमार प्रजापति का चयन वाणिज्य कर अधिकारी के पद पर हुआ है। एयरफोर्स से सेवानिवृत्ति के बाद दूसरे प्रयास में उन्होंने यह सफलता हासिल की है। महेंद्र ने 2002 में भारतीय वायु सेना ज्वाइन किया था। वर्ष 2022 में सेवानिवृत्त होने के बाद तैयारी कर रहे थे। इस उपलब्धि का श्रेय उन्होंने परिवार के लोगों और मित्रों को दिया है। उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास से लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

---
डीडीयू के दो शोधार्थी चयनित
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के तीन शोधार्थी भी प्रदेश की इस सबसे बड़ी परीक्षा में सफल रहे हैं। भूगोल विभाग के सत्र 2024-25 बैच की शोधार्थी पूजा तिवारी ने छठवीं रैंक हासिल की है। लखनऊ की रहने वाली पूजा डिप्टी कलेक्टर बनी हैं। वह एमएमएमपीजी कॉलेज के डॉ. अजय सिंह के निर्देशन में शोध कर रही हैं। प्राचीन इतिहास विभाग के प्रो. राजवंत राव के निर्देशन में शोध कर रहे प्रयागराज के पुष्पराज मिश्र का चयन डिप्टी जेलर के पद पर हुआ है। इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन, प्रति कुलपति प्रो. शांतनु रस्तोगी, डीएसडब्ल्यू प्रो. अनुभूति दुबे, प्रो. राजवंत राव, प्रो. शिवाकांत सिंह आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed