सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The convocation ceremony is scheduled for August 5 at MMMUT and August 6 at Gorakhpur University.

दीक्षांत समारोह : डीडीयू और एमएमएमयूटी ने मुख्य अतिथि के लिए तीन-तीन नाम भेजे जनभवन

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
The convocation ceremony is scheduled for August 5 at MMMUT and August 6 at Gorakhpur University.
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। दोनों विश्वविद्यालयों में दीक्षांत के मुख्य अतिथि के लिए तीन-तीन नाम प्रस्तावित कर जनभवन (राजभवन) को भेज दिया गया है। कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल किसी एक नाम पर अंतिम मुहर लगाएंगी।

बताया जा रहा है कि दोनों ही विश्वविद्यालयों की ओर से शिक्षा और विज्ञान जगत के दिग्गजों के नाम प्रस्तावित किए गए हैं। परंपरा के अनुसार मुख्य अतिथि के लिए तीन-तीन नामों का चयन कर लिया गया है। उन नामों की सूची राजभवन को भेज दी गई है। माना जा रहा है कि दोनों विश्वविद्यालयों में मुख्य अतिथि कौन-कौन लोग होंगे, इसकी घोषणा जल्द ही हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनभवन की ओर से एमएमएमयूटी में पांच और डीडीयू में छह अगस्त को दीक्षांत समारोह प्रस्तावित किया गया है। माना जा रहा है कि कुलाधिपति पांच अगस्त को आएंगी और छह को लौटेंगी।
विज्ञापन

डीडीयू की कुलपति प्रो. पूनम टंडन और एमएमएमयूटी की कुलपति प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा ने बताया कि दीक्षांत के मुख्य अतिथि के लिए तीन-तीन नाम प्रस्तावित कर जनभवन को भेज दिया गया है। कुलाधिपति के दिशा-निर्देशों के अनुसार दीक्षांत समारोह की तैयारियां की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed