{"_id":"6a31b470c482a1cc62086a54","slug":"fir-registered-against-accused-for-executing-a-land-agreement-using-forged-documents-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1355937-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: फर्जी दस्तावेज के सहारे जमीन का एग्रीमेंट कराने के आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: फर्जी दस्तावेज के सहारे जमीन का एग्रीमेंट कराने के आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 17 Jun 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खोराबार। थाना क्षेत्र में कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन का एग्रीमेंट टू सेल कराने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिर्जापुर गांव निवासी पंकज कुमार पुत्र श्रीराम ने तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी बैनामा हो चुकी जमीन को फर्जी दस्तावेज तैयार कर एग्रीमेंट टू सेल कर दिया गया। शिकायत में खोराबार क्षेत्र के छितौना निवासी शंकर निषाद, राम सिंह, रंजीत पासवान और नया गांव निवासी गोरख व ऋषिकेश को आरोपी बताया गया है। आरोप है कि जालसाजों ने सुनियोजित तरीके से कूटरचित अभिलेख तैयार कर एग्रीमेंट कराया।
सीओ कैंट अरुण कुमार एस. ने बताया कि जालसाजों के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब भूमि से जुड़े दस्तावेजों और अन्य अभिलेखों की जांच कर रही है।