{"_id":"6a31b4b9bf9d75a773078218","slug":"residents-of-thousands-of-homes-in-raptinagar-shahpur-and-khorabar-faced-difficulties-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1355995-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आंधी से गिरे पेड़, टूटी डालियां... कई घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आंधी से गिरे पेड़, टूटी डालियां... कई घंटे गुल रही बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 17 Jun 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर में मंगलवार शाम करीब चार बजे आई आंधी से शहर के तमाम क्षेत्रों में बिजली की समस्या हो गई। आंधी के दौरान कई क्षेत्रों में तार पर पेड़ और डालियों के गिरने से बिजली व्यवस्था सुचारू नहीं हो सकी। इसके कारण उपभोक्ताओं को घंटों बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। इससे लोग परेशान हुए।
आंधी के बाद बिजली कर्मियों ने पेट्रोलिंग करके पेड़ की डालियों को तार से हटाया और लाइन दुरुस्त करके बिजली बहाल की। राप्तीनगर का रामजानकी नगर फीडर करीब तीन घंटे बंद रहा। इससे एक हजार घरों की बिजली बाधित रही। राप्तीनगर के सहायक अभियंता राघवेंद्र द्विवेदी ने बताया कि 11 केवीए की लाइन पर एक बड़ा पेड़ गिर गया था जिसे काट कर हटाने के बाद बिजली बहाल कर दी गई है। अन्य क्षेत्रों में आधे से एक घंटे में बिजली बहाल कर दी गई थी।
शाहपुर के अभयनंदन फीडर से जुड़े करीब एक हजार उपभोक्ताओं को भी बिजली संकट का सामना करना पड़ा। खोराबार के आवास विकास, नंदानगर, महादेवपुरम और झारखंडी के करीब एक हजार से अधिक घरों की बिजली तीन घंटे कटी रही। खोराबार के सहायक अभियंता जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि आवास विकास और झारखंडी में पेड़ गिरने से आपूर्ति बाधित थी। पेड़ को हटाकर लाइन चालू कर दी गई है।