सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The Municipal Commissioner inspected pumping stations and major drains on Tuesday.

Gorakhpur News: मानसून से पहले नगर निगम अलर्ट, नगर आयुक्त ने परखी तैयारियां

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 17 Jun 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Commissioner inspected pumping stations and major drains on Tuesday.
विज्ञापन
गोरखपुर। मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से बचाव के लिए नगर निगम ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में नगर आयुक्त अजय जैन ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न पंपिंग स्टेशनों और प्रमुख नालों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर नालों में गंदगी और अवरोध मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए तत्काल सफाई के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने डोमिनगढ़, इलाहीबाग, मिर्जापुर, हांसूपुर और तकियाघाट स्थित पंपिंग स्टेशनों का जायजा लेकर उनकी कार्यक्षमता की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बारिश के समय जल निकासी व्यवस्था सुचारु रहे, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित कर ली जाएं। डोमिनगढ़ और इलाहीबाग के बड़े नालों में दोबारा सफाई की आवश्यकता मिलने पर स्वास्थ्य विभाग को पोकलेन मशीन लगाकर व्यापक सफाई कराने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने कहा कि नालों में जमा सिल्ट और कचरा पूरी तरह हटाया जाए, ताकि जल निकासी बाधित न हो। मिर्जापुर क्षेत्र में एक नाला खुला मिलने पर उसे तत्काल ढकने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खुले नाले दुर्घटनाओं का कारण बन सकते हैं। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त गौरव रंजन श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता अशोक भाटी, अवर अभियंता धीरज वर्मा व क्षेत्रीय पार्षद श्रवण पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed