{"_id":"6a31b5304b881a7523021c00","slug":"the-police-have-registered-an-fir-based-on-the-complaint-filed-by-the-aggrieved-party-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1356695-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: वाहन की टक्कर से बुजुर्ग घायल, ठेला और कार क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: वाहन की टक्कर से बुजुर्ग घायल, ठेला और कार क्षतिग्रस्त
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 17 Jun 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गुलरिहा (गोरखपुर)। थाना क्षेत्र के सरैया पेट्रोल पंप के पास मंगलवार शाम एक चारपहिया गाड़ी के चालक की लापरवाही से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनका ठेला भी क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर खड़ी एक कार को भी नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
क्षेत्र के परसिया निवासी संतोष प्रजापति का आरोप है कि उनके पिता सीताराम प्रजापति मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे लकड़ी का ठेला लेकर सरैया पेट्रोल पंप के पास जा रहे थे। इसी दौरान वाहन चालक लापरवाही पूर्वक गाड़ी बैक कर रहा था, जिसने सीताराम को टक्कर मार दी। इससे उनके पैर में गंभीर चोट आई और उनका ठेला टूट गया। यह भी आरोप है कि उस वाहन ने एक कार को भी टक्कर मार दी, जिससे कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गुलरिहा थाना प्रभारी जेपी पाल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।