सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The cost per child ranges from 15,000 to 20,000 rupees.

Gorakhpur News: नए सत्र में बच्चों की पढ़ाई हुई महंगी, किताब-कॉपी और एडमिशन खर्च से अभिभावकों का बजट बिगड़ा

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 30 Mar 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
The cost per child ranges from 15,000 to 20,000 rupees.
विज्ञापन
गोरखपुर। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ बच्चों के एडमिशन, किताबें, कॉपियां, ड्रेस और अन्य जरूरी सामानों के बढ़ते दाम ने अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। बच्चों की पढ़ाई का खर्च लगातार बढ़ रहा है। इसका सीधा असर घरेलू बजट पर पड़ रहा है। निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों को ज्यादा आर्थिक दबाव झेलना पड़ रहा है।
Trending Videos

शहर के बक्शीपुर निवासी शैलेश पांडेय ने बताया कि स्कूलों की ओर से हर साल किताबें और कॉपियां बदल दिए जाने से पुरानी किताबें किसी काम की नहीं रह जातीं। इसके कारण हर वर्ष पूरा सेट नया खरीदना पड़ता है। बशारतपुर निवासी रोहित ने बताया कि कई स्कूलों में किताबें केवल तय दुकानों पर ही उपलब्ध हैं, जहां कीमतें सामान्य से अधिक बताई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावक अंजली प्रजापति ने बताया कि एक बच्चे के एडमिशन से लेकर यूनिफॉर्म, जूते, बैग, कॉपी, किताबें और अन्य जरूरी सामग्री पर करीब 15 हजार से 20 हजार रुपये तक खर्च हो रहे हैं। यह खर्च क्लास सेकंड में पढ़ने वाले बच्चे पर भी आ रहा है। स्कूल फीस अलग है, जबकि किताबें और ड्रेस पर अलग से बड़ी रकम खर्च करनी पड़ रही है। बच्चों की पढ़ाई जरूरी है लेकिन हर साल बढ़ते खर्च ने परिवार की आर्थिक स्थिति बिगाड़ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed