{"_id":"69c1aaafa7873d138c0da19d","slug":"the-driver-was-unable-to-produce-any-documents-related-to-the-ambulances-registration-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1267874-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बीआरडी मेडिकल कॉलेज परिसर में खड़ी संदिग्ध एंबुलेंस सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बीआरडी मेडिकल कॉलेज परिसर में खड़ी संदिग्ध एंबुलेंस सीज
विज्ञापन
विज्ञापन
एंबुलेंस के रजिस्ट्रेशन से संबंधित कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया चालक
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज परिसर में सोमवार को पुलिस ने गश्त के दौरान एक संदिग्ध एंबुलेंस को पकड़कर सीज कर दिया। पूछताछ के दौरान चालक वाहन के वहां खड़े होने का संतोषजनक कारण नहीं बता सका और न ही वह एंबुलेंस के रजिस्ट्रेशन से संबंधित कोई कागजात प्रस्तुत कर पाया।
जानकारी के अनुसार, मेडिकल कॉलेज परिसर से मरीजों को बहला-फुसलाकर निजी अस्पतालों में ले जाने की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए पुलिस ने निगरानी सख्त कर दी है। इसी क्रम में मेडिकल चौकी प्रभारी विकास मिश्रा पुलिस टीम के साथ परिसर में जांच अभियान चला रहे थे। इस दौरान वहां मौजूद एंबुलेंस चालकों से पूछताछ की गई और उनके दस्तावेज भी जांचे गए।
अधिकांश चालकों ने अपने कागजात दिखाए और मरीजों को लाने-ले जाने की जानकारी दी। गेट के पास खड़ी एक एंबुलेंस, जिस पर “24 घंटे सेवा” और “एसी” लिखा था, संदेह के घेरे में आ गई। चालक से जब पूछताछ की गई तो वह कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सका। संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस ने एंबुलेंस को तत्काल सीज कर थाने भेज दिया। वाहन का नंबर आरटीओ को भेजकर उसके पंजीकरण की जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस यह भी पता लगा रही है कि एंबुलेंस किस अस्पताल से संबद्ध है। जांच के बाद संबंधित अस्पताल को नोटिस भेजकर पूछताछ की जाएगी। थाना प्रभारी गुलरिहा इत्यानंद पांडेय ने बताया कि मेडिकल कॉलेज परिसर में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और आगे भी जांच अभियान जारी रहेगा।
Trending Videos