सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The final match of the Junior Under-14 Cricket Series was played

Gorakhpur News: दिव्यांश के शतक से सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी चैंपियन

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
The final match of the Junior Under-14 Cricket Series was played
विज्ञापन
गोरखपुर। जूनियर अंडर-14 क्रिकेट सीरीज के फाइनल मुकाबले में सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डीसीए क्लब को 134 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। मैच का मुख्य आकर्षण दिव्यांश यादव की शानदार शतकीय पारी रही।
Trending Videos


सहारा क्रिकेट ग्राउंड पर शुक्रवार खेले गए मुकाबले में सरमाउंट के कप्तान देवांश शाही ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, जो टीम के लिए सही साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए सरमाउंट की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में 10 विकेट पर 248 रन बनाए। टीम की ओर से दिव्यांश यादव ने 90 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 100 रन की बेहतरीन पारी खेली। वहीं सन्नी साहनी ने 43, देवांश शाही ने 16 और राजबीर सिंह और आदित्य सिंह ने 10-10 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीए क्लब की ओर से गेंदबाजी में आर्यन त्रिपाठी, रेयांश दूबे और अरबाब जमाल ने दो-दो विकेट झटके, जबकि अथर्व त्रिपाठी, रुद्र प्रताप सिंह, नैतिक और विनायक को एक-एक विकेट मिला।
249 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसीए क्लब की टीम 30.2 ओवर में 114 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से रणधीर सिंह ने 21, सौरभ गुप्ता ने 18 और यश यादव और आदित्य सिंह ने 15-15 रन का योगदान दिया। अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। सरमाउंट क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में युवराज निषाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट लिए। शिवांश प्रताप और यशवर्धन गुप्ता ने दो-दो विकेट झटके, जबकि लक्ष्य प्रताप सिंह और अश्मित सिंह को एक-एक विकेट मिला।
पुरस्कार वितरण समारोह में मैन ऑफ द मैच, बेस्ट बल्लेबाज और प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिव्यांश यादव को दिया गया। बेस्ट गेंदबाज युवराज निषाद, बेस्ट विकेटकीपर राजबीर सिंह और बेस्ट फील्डर देवांश शाही रहे। इस अवसर पर कोच दुर्गेश चौधरी ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में रजनीश यादव, शिवेश त्रिपाठी, शिवम कुमार और कृष्णा राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed