{"_id":"69f271999e577bbbc90e92e2","slug":"the-incident-took-place-in-the-gulriha-area-where-the-accused-fled-after-the-victim-raised-an-alarm-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1304802-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शादी से लौट रही महिला से छेड़खानी, विरोध पर कपड़े फाड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शादी से लौट रही महिला से छेड़खानी, विरोध पर कपड़े फाड़े
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा क्षेत्र की घटना, पीड़िता के शोर मचाने पर भागा आरोपी
शिकायत करने गए पति से मारपीट, चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
गुलरिहा। थाना क्षेत्र में शोहदों ने शादी से घर लौट रही महिला को रास्ते में रोककर अश्लील हरकत की और विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के एक गांव की महिला रविवार को अपनी मौसेरी बहन की शादी से घर लौट रही थी। इसी दौरान गांव के ही जोखन ने उसे रास्ते में अकेला पाकर रोक लिया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। पीड़िता ने विरोध करते हुए शोर मचाया, जिस पर आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए और मौके से भाग गया। घर पहुंचकर महिला ने घटना की जानकारी अपने पति को दी।
इसके बाद पति आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचा। आरोप है कि जोखन और उसके तीन भाइयों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी इत्यानंद पांडेय का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश जारी है।
Trending Videos