सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The incident took place in the Kotwali police station area, where preparations for Iftar were underway at home.

Gorakhpur News: अलीनगर के मकान में आग से अफरा-तफरी, सामान जलकर खाक

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 06:20 AM IST
विज्ञापन
The incident took place in the Kotwali police station area, where preparations for Iftar were underway at home.
विज्ञापन
गोरखपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के अलीनगर में मंगलवार को एक मकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें देखकर घरवाले और पड़ोसी चीख-पुकार करने लगे। आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और आग बुझाने की कोशिश में जुट गए लेकिन जब आग पर काबू नहीं पाया जा सका, तो फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। आग की चपेट में आने से घर का कीमती सामान जलकर खाक हो गया।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, अलीनगर के कुर्मी टोला स्थित मोहम्मद इरशाद के घर में शाम की इफ्तारी की तैयारियां चल रही थीं। अचानक आग लगने से पूरा घर धुएं में घिर गया। घर में मौजूद लोग तुरंत बाहर निकल आए और अपनी जान बचाई। पड़ोसियों ने भी मिलकर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके। सूचना मिलने पर गोलघर फायर स्टेशन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और थोड़ी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फायर विभाग और पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं ताकि आग लगने की वजह का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed