सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The letter warned of a terrorist attack on the court premises on March 30.

Gorakhpur News: सिविल कोर्ट को मिला आतंकी हमले की धमकी भरा पत्र, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 17 Mar 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
सार

पत्र पर छह मार्च की तारीख अंकित है और उस पर 'शिवशंकर गोस्वामी' नाम से हस्ताक्षर किए गए हैं। पत्र लिखने वाले ने स्वयं को एक लॉ क्लर्क बताया है। उसने दावा किया है कि उसे इस संभावित हमले की जानकारी बंगाल पुलिस के अधिकारी सुदीप्त प्रमाणिक से मिली है। पत्र में एक मोबाइल नंबर का भी उल्लेख किया गया है, जिसे जांच एजेंसियां खंगाल रही हैं।

The letter warned of a terrorist attack on the court premises on March 30.
धमकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शहर के सिविल कोर्ट परिसर को आतंकी हमले का धमकी भरा पत्र मिलने के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। पत्र मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। यह पत्र जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सिविल कोर्ट गोरखपुर के कार्यालय में सोमवार को प्राप्त हुआ, जिसमें 30 मार्च को कोर्ट परिसर पर आतंकी हमले की चेतावनी दी गई है।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, पत्र पर छह मार्च की तारीख अंकित है और उस पर 'शिवशंकर गोस्वामी' नाम से हस्ताक्षर किए गए हैं। पत्र लिखने वाले ने स्वयं को एक लॉ क्लर्क बताया है। उसने दावा किया है कि उसे इस संभावित हमले की जानकारी बंगाल पुलिस के अधिकारी सुदीप्त प्रमाणिक से मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र में एक मोबाइल नंबर का भी उल्लेख किया गया है, जिसे जांच एजेंसियां खंगाल रही हैं।

धमकी भरे इस पत्र में यह भी कहा गया है कि प्रेषक पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से जुड़ा हुआ है और उसने यह पत्र अपने एक एजेंट के माध्यम से डाक द्वारा भेजा है। हालांकि, पत्र में किए गए दावों की सत्यता को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पत्र मिलने के बाद कोर्ट प्रशासन ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को दे दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही एहतियात के तौर पर सिविल कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एसएसपी डॉ कौस्तुभ ने बताया कि कोर्ट में पहले से फोर्स तैनात है। यदि ऐसा कोई मामला संज्ञान में आता है तो उसकी जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed