सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The maximum temperature was recorded at 22.8 degrees Celsius, which was 10.3 degrees below average.

Gorakhpur News: तेज हवा-हल्की बारिश...पारा गिरा तो चढ़ गई ठंड

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
The maximum temperature was recorded at 22.8 degrees Celsius, which was 10.3 degrees below average.
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर में तेज हवा और हल्की बारिश ने शनिवार को गर्मी में ठंड का अहसास कराया। स्थिति यह है कि पिछले दो दिन में अधिकतम तापमान में 13.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में तेज व ठंड हवा के कारण फसलों को आंशिक नुकसान की भी खबर है। बेलघाट क्षेत्र में सुबह ज्यादा बारिश हुई। ठंड के कारण शाम को लोगों को ऊनी कपड़े निकालने पड़े। मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को भी हवा की गति सामान्य से अधिक रह सकती है।
Trending Videos


मौसम का मिजाज शुक्रवार को ही बदल गया था। शनिवार को सुबह से दोपहर तक बादल छाए रहे। सुबह कई जगहों पर बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने शहर में 1.6 एमएम बारिश दर्ज की है। मौसम विभाग के अनुसार, 30 से 40 किमी प्रतिघंटा तक की रफ्तार से हवाएं चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन में अधिकतम तापमान में 13.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 10.3 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री रहा। इससे पहले बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया था। शुक्रवार को पारा 5.5 डिग्री लुढ़ककर 30.5 डिग्री पर आ गया था। इससे पहले एक फरवरी को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर रहा था। आसमान में छाए काले बादल दोपहर करीब 12 बजे छंट गए। हालांकि, इस दौरान तेज हवाएं ठंड का अहसास कराती रहीं।


घबराएं नहीं, सावधानी बरतें किसान
उप कृषि निदेशक धनंजय सिंह ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि किसान घबराएं नहीं बल्कि सावधानी बरतें। गेहूं व सरसों जहां फसल आंशिक रूप से झुकी है, वहां सिंचाई और उर्वरक का प्रयोग न करें ताकि जड़ें मजबूत बनी रहें। दलहन व सब्जी की फसलों में यदि कहीं पानी जमा हुआ हो तो उसे तुरंत निकालें ताकि फफूंद या सड़न की समस्या न हो। बारिश के बाद नमी बढ़ने से माहू या अन्य कीटों का प्रकोप हो सकता है। विशेषज्ञ की सलाह से छिड़काव करें। जो फसलें पक कर तैयार हैं, उनकी कटाई और मड़ाई मौसम साफ होने के बाद ही करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed