फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The message of patriotism resonated through the placards held by tiny hands; the children boosted the spirit.

Gorakhpur News: नन्हे हाथों की तख्तियों में गूंजा राष्ट्रप्रेम का संदेश, बच्चों ने बढ़ाया उत्साह

Tue, 11 Aug 2026 02:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
The message of patriotism resonated through the placards held by tiny hands; the children boosted the spirit.
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तिरंगा यात्रा के दौरान सड़क किनारे खड़े विद्यालयों के बच्चों ने अपने हाथों में तख्तियां लेकर लोगों को राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। बच्चों की तख्तियों पर लिखे देशभक्ति से जुड़े संदेश राहगीरों और यात्रा में शामिल लोगों का ध्यान खींच रहे थे। नन्हे हाथों में तिरंगा और देशभक्ति के संदेशों वाली तख्तियां देखकर माहौल में उत्साह और जोश दिखाई दिया।
विज्ञापन


बच्चों की तख्तियों पर ‘जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान’, ‘तिरंगे का सम्मान करें, राष्ट्र का निर्माण करें’ और ‘दिल से भारतीय बनें, तिरंगे का सम्मान करें’ जैसे संदेश लिखे थे। बच्चे पूरे उत्साह के साथ तिरंगा लहराते हुए यात्रा का स्वागत कर रहे थे। तिरंगा यात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ी, बच्चों ने हाथों में तख्तियां उठाकर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। उनके संदेशों में देश के जवानों, किसानों, विज्ञान और अनुसंधान के महत्व के साथ तिरंगे के सम्मान का भाव भी दिखाई दिया। कई लोगों ने बच्चों की तख्तियों की तस्वीरें अपने मोबाइल में कैद कीं। सड़क किनारे खड़े बच्चों की मुस्कान, हाथों में लहराता तिरंगा और देशभक्ति से भरे संदेश पूरे यात्रा मार्ग के आकर्षण के केंद्र बने रहे।
विज्ञापन

--
चेंबर ऑफ ट्रेडर्स व चेंबर ऑफ कॉमर्स ने किया स्वागत
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हर घर तिरंगा अभियान यात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा करके सीएम का स्वागत चेंबर ऑफ ट्रेडर्स के व्यापारियों ने किया। स्वागत करने वालों में नितिन जायसवाल, मनीष चंदवासिया, कमलेश अग्रवाल, संतोष पोद्दार, अशोक जालान, शैलेश अग्रहरि, कृष्ण गोपाल गुप्ता, सुधीर केसरवानी, प्रवीण गुप्ता, जगत जायसवाल आदि ने किया। वहीं चेंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से भी स्वागत किया गया। संजय सिंहानियां, आनंद गुप्ता, फारुक अब्दुल्ला, पवन सिंघानिया आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed