फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Youth collapses in police station toilet; dies during treatment.

Gorakhpur News: थाने के शौचालय में बेहोश हुआ युवक, इलाज के दौरान मौत

Tue, 11 Aug 2026 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 11 Aug 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Youth collapses in police station toilet; dies during treatment.
- चार दिन पहले चचेरे भाई ने की थी पिटाई, शिकायत पर दोनों को थाने बुलाया था
विज्ञापन

- बड़े भाई की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज, आरोपी गिरफ्तार
पिपरौली। गीडा थाना क्षेत्र के उस्का गांव निवासी विश्वजीत (38) सोमवार को थाने के शौचालय में अचानक बेहोश होकर गिर गया। पुलिसकर्मी उसे सीएचसी पिपरौली ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। चार दिन पहले शराब पीने के दौरान चचेरे भाई से विवाद के बाद उसकी पिटाई किए जाने का आरोप है। रविवार को विश्वजीत ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की मौखिक जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस ने सोमवार को दोनों पक्षों को बातचीत के लिए बुलाया था। इसी दौरान यह घटना हुई।
पुलिस के अनुसार, चार दिन पहले विश्वजीत अपने चचेरे भाई सचिन के साथ शराब पीने गया था। किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर सचिन ने विश्वजीत की पिटाई कर दी। इसके बाद से उसकी तबीयत ठीक नहीं थी। रविवार को उसने गीडा थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत की थी।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस ने विश्वजीत और सचिन को थाने बुलाया था। दोनों से विवाद के संबंध में बातचीत चल रही थी। इसी बीच विश्वजीत शौचालय जाने की बात कहकर चला गया। काफी देर तक वापस नहीं आने पर पुलिसकर्मियों ने वहां जाकर देखा तो वह बेहोश पड़ा था। पुलिस उसे तत्काल सीएचसी पिपरौली लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वजीत के बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सचिन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर उसे थाने से ही गिरफ्तार कर लिया। एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
----------
शराब की लत से परेशान था परिवार
परिजनों के अनुसार, विश्वजीत शराब पीने का आदी था और उसका इलाज भी कराया जा रहा था। डॉक्टरों ने उसे शराब से दूर रहने की सलाह दी थी। बताया गया कि सचिन और विश्वजीत अक्सर साथ में शराब पीने जाते थे। इसी दौरान कहासुनी के बाद दोनों में विवाद हुआ था। हालांकि, पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी।

-------------
तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था विश्वजीत
विश्वजीत तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। तीन बहनों की शादी हो चुकी है। करीब सात वर्ष पहले उसकी शादी बिहार में हुई थी। उसका चार वर्षीय बेटा है। परिजनों के मुताबिक विश्वजीत की शराब पीने की आदत से परेशान होकर पत्नी करीब एक वर्ष से बेटे के साथ मायके में रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed