सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The post-mortem report of the youth shows hanging, the family suspects murder due to love affair

Gorakhpur News: युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग, परिजन ने प्रेम प्रसंग में जताई हत्या की आशंका

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
The post-mortem report of the youth shows hanging, the family suspects murder due to love affair
विज्ञापन
धर्मशाला में पेड़ से लटके मिले शव का मामला, पुलिस सभी पहलुओं पर कर रही जांच
Trending Videos

गोरखपुर। शाहपुर इलाके के धर्मशाला स्थित पोखरे के पास पेड़ से लटके मिले 22 वर्षीय अखिलेश के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है। स्थानीय लोगों ने शव के दोनों हाथ फंदे बंधे और एक पैर जमीन से सटा होने की वजह से शुरुआती तौर पर हत्या की आशंका जताई थी। परिजनों ने प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका जताई है।
महराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र बेनीगंज निवासी अखिलेश सिंह का शव, शाहपुर के धर्मशाला के बौलिया रेलवे कॉलोनी स्थित पोखरे के पास कदम के पेड़ पर कपड़े के फंदे से लटका मिला था। दोनों हाथ भी उसी कपड़े से बंधे थे। एक पैर जमीन से सटा था। इससे लोगों ने हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। शनिवार को दो डॉक्टरों की टीम ने वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ शव का पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट में हैंगिंग की बात सामने आई। शाहपुर थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि मृतक के पिता अयोध्या सिंह थाने आए थे उन्हें बताया गया कि रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



अखिलेश की नहीं हुई थी शादी
अखिलेश दो भाइयों में सबसे छोटे थे। उसकी तीन बहनें सुलेखा, कुमकुम श्वेता हैं। बड़ा भाई अभिषेक सिंह अविवाहित हैं। अखिलेश की भी शादी नहीं हुई थी। वह बिजली का काम करते थे। अखिलेश 24 मार्च को गुलरिहा के सेमरा स्थित कमला नगर अपनी बहन के घर आए थे। 26 मार्च की रात आठ बजे करीब खाना खाने के बाद घर से बाहर निकले और लापता हो गए। मोबाइल भी बहन के घर को छोड़ दिया था। एक घंटे बाद जब घर पर नहीं पहुंचे तो बहन-बहनोई उनकी तलाश करने लगे। सगे संबंधियों के यहां पता किए लेकिन कोई सुराग नहीं लगा, जिससे बाद पुलिस को सूचना दी। शुक्रवार को दिन में पुलिस ने फोन कर शव मिलने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed