{"_id":"69c0517ebac7df581909981a","slug":"the-preliminary-examination-for-assistant-prosecution-officer-was-conducted-by-uppsc-at-19-centres-in-the-city-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1266433-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: विधि और सामान्य अध्ययन के सवालों ने छकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: विधि और सामान्य अध्ययन के सवालों ने छकाया
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) की नियुक्ति के लिए रविवार को शहर के 19 केंद्रों पर प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें विधि के साथ ही सामान्य अध्ययन के सवालों ने भी अभ्यर्थियों को खूब छकाया।
परीक्षा एक पाली में सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक आयोजित हुई। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र में कुल 150 सवाल थे। इनमें 100 प्रश्न विधि और 50 सामान्य अध्ययन के थे। कई अभ्यर्थियों ने इसे टफ तो कई ने आसान से मध्यम बताया। दो घंटे के प्रश्नपत्र में 150 प्रश्न होने के कारण अभ्यर्थी पूरे समय सवालों से जूझते रहे।
अभ्यर्थी अभिषेक मिश्र ने बताया कि विधि के सवालों में बीएनएस, बीएनएसएस और बीएसए से संबंधित प्रश्न थे। इसके अलावा पुलिस एक्ट और संविधान से संबंधित प्रश्न भी पूछे गए थे। सामान्य अध्ययन में करंट अफेयर्स के साथ विभिन्न विषयों से जुड़े सवाल पूछे गए थे। परीक्षार्थी पुणेंदु उपाध्याय ने बताया कि पेपर शानदार रहा। पहले की परीक्षाओं में जिस तरह पाठ्यक्रम को ध्यान में रखकर प्रश्न आते थे, उसी हिसाब से प्रश्न पूछे गए थे। उन्होंने अनुमान जताया कि जनरल कटऑफ 120 से नीचे नहीं आना चाहिए।
56 प्रतिशत अभ्यर्थी रहे उपस्थित
गोरखपुर के विभिन्न केंद्रों पर कुल 8293 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 4654 उपस्थित और 3639 अनुपस्थित रहे। यानी 56.12 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई, जबकि 43.88 प्रतिशत ने परीक्षा छोड़ दी। जिला प्रशासन के अनुसार परीक्षा का आयोजन शुचिता के साथ हुआ। कहीं से कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई।
Trending Videos