फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The prisoner had been placed in judicial custody 17 days ago; prison staff discovered the body at 3 PM.

जिला कारागार में मिला शव: 17 दिन पहले न्यायिक हिरासत में आया था बंदी, गमछे के फंदे से लटक कर जान दी

Sun, 19 Jul 2026 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 19 Jul 2026 02:54 AM IST
सार

शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे ड्यूटी पर तैनात जेलकर्मियों ने बैरक नंबर 24 में शौकत का शव लटकता देखा। इसकी जानकारी तत्काल जेल प्रशासन को दी गई। मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट ने जांच की और शव को नीचे उतारकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कराई गई।

विज्ञापन
The prisoner had been placed in judicial custody 17 days ago; prison staff discovered the body at 3 PM.
जिला कारागार, गोरखपुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जिला कारागार में एक विचाराधीन बंदी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बंदी का शव बैरक नंबर 24 में सीढ़ी के सबसे ऊपरी लोहे के दरवाजे की हैंडल में गमछे के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पर फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची शाहपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के चांदनी चौक ईदगाह रोड निवासी मंजूर हुसैन के बेटे शौकत अफरोज उर्फ राजू (28) को गोरखपुर जीआरपी ने रेलवे के सामान चोरी और चोरी का सामान खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया था। कोर्ट में पेश करने के बाद 30 जून को उसे जिला कारागार भेजा गया था।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे ड्यूटी पर तैनात जेलकर्मियों ने बैरक नंबर 24 में शौकत का शव लटकता देखा। इसकी जानकारी तत्काल जेल प्रशासन को दी गई। मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट ने जांच की और शव को नीचे उतारकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल प्रशासन के अनुसार, बंदी के खिलाफ जीआरपी गोरखपुर में चोरी की संपत्ति रखने और आदतन चोरी का सामान खरीदने या बेचने के तहत प्राथमिकी दर्ज थी। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस और जेल प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं।


शनिवार को मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि बंदी ने जेल में आत्महत्या की थी। जांच के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया और परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद परिजन शव को लेकर गृह जनपद रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed