{"_id":"69dc0543d4b5ac7ed8097935","slug":"the-program-was-organized-by-iskcon-temple-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1287328-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: विदेशी श्रद्धालुओं ने नौका विहार पर किया संकीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: विदेशी श्रद्धालुओं ने नौका विहार पर किया संकीर्तन
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
इस्कॉन की ओर से आयोजित श्रीराम कथा के दौरान श्रद्धालु।
विज्ञापन
गोरखपुर। अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) गोरखपुर की ओर से रविवार की सुबह विश्व शांति और वैश्विक सद्भावना के लिए नौका विहार परिसर में हरिनाम संकीर्तन कर यात्रा निकाली गई। इस आध्यात्मिक यात्रा में देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं के साथ बड़ी संख्या में गोरक्षनगरी वासियों ने आस्था और उत्साह के साथ सहभागिता की।
हरिनाम संकीर्तन में रूस, यूक्रेन, नाइजीरिया, कंबोडिया और केन्या सहित विभिन्न देशों से आए श्रद्धालु शामिल हुए। विदेशी और स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ मिलकर हरे कृष्ण महामंत्र का संकीर्तन किया, जिससे पूरा नौका विहार क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। मृदंग, करताल और मधुर भजनों पर विदेशी भक्तों और गोरक्षनगरी वासियों ने सामूहिक रूप से संकीर्तन और नृत्य किया।
हरिनाम की मधुर ध्वनि ने उपस्थित जनसमूह को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने विश्व शांति, मानव कल्याण और वैश्विक सद्भावना के लिए विशेष प्रार्थना की। आयोजकों ने बताया कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए हरिनाम संकीर्तन विशेष रूप से विश्व में शांति और सौहार्द स्थापित करने के उद्देश्य से निकाला गया। भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण और प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि समस्त विश्व में शांति बनी रहे और सभी देशों के बीच प्रेम, भाईचारा और सद्भाव का वातावरण स्थापित हो।
इस्कॉन के जोनल सेक्रेटरी देवकीनंदन एवं इस्कॉन गोरखपुर मंदिर के अध्यक्ष आदिश्याम ने भक्तों के साथ संकीर्तन में सहभागिता की और विश्व शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की।
Trending Videos