फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The statue is installed in a park in Tikariya village, within the jurisdiction of the Gulriha police station.

Gorakhpur News: आंबेडकर की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त, पुलिस ने कराई मरम्मत

Mon, 27 Jul 2026 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 27 Jul 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
The statue is installed in a park in Tikariya village, within the jurisdiction of the Gulriha police station.
सरहरी (गोरखपुर)। गुलरिहा थाना क्षेत्र के सरहरी चौकी के टिकरिया गांव में आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्ति ने प्रतिमा की अंगुली और चश्मा तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद कारीगर बुलवाकर प्रतिमा की मरम्मत कराई।
विज्ञापन

टिकरिया गांव के बाहर दक्षिण दिशा में स्थित आंबेडकर पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित है। आरोप है कि शुक्रवार रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने प्रतिमा की एक अंगुली और चश्मा तोड़ दिया। शनिवार देर शाम ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने प्रधान को सूचना दी। रविवार सुबह ग्रामीणों ने सरहरी चौकी पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए दो 25 से अधिक लोगों के हस्ताक्षर वाली तहरीर दी।
विज्ञापन

सूचना पर सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह और थाना प्रभारी जेपी पाल मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। अधिकारियों ने प्रधान से पार्क में प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा लगवाने को कहा। प्रधान ने एक सप्ताह के भीतर व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। सीओ गोरखनाथ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed