{"_id":"69c44bac469edce51f0bce58","slug":"the-target-was-to-evaluate-around-8-lakh-answer-sheets-by-april-1-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1269283-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : 4.83 लाख से अधिक कॉपियों की जांच पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : 4.83 लाख से अधिक कॉपियों की जांच पूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर के छह मूल्यांकन केंद्रों पर बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य तेजी से चल रहा है। अब तक 4.83 लाख से अधिक कॉपियों की जांच पूरी हो गई है।
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपियों की जांच के लिए पांच हजार से ज्यादा शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है, जो सुबह से शाम तक निर्धारित केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य में जुटे हुए हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, अब तक हाईस्कूल की दो लाख 99 हजार 94 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा किया जा चुका है, जबकि इंटरमीडिएट की एक लाख 84 हजार 383 कॉपियों की जांच की गई है। इस प्रकार दोनों स्तरों को मिलाकर कुल 4 लाख 83 हजार 477 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है।
डीआईओएस डॉ. अमरकांत सिंह ने बताया कि इस वर्ष कुल लगभग आठ लाख कॉपियों का मूल्यांकन किया जाना है, जिसमें अभी करीब तीन लाख 15 हजार उत्तर पुस्तिकाओं की जांच शेष है। मूल्यांकन कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के लिए केंद्रों पर निगरानी भी बढ़ाई गई है। एक अप्रैल तक पूरी प्रक्रिया हर हाल में पूरी कर ली जाएगी, ताकि समय पर परीक्षा परिणाम तैयार किए जा सके।
Trending Videos