सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The transgender community took to the streets after being denied possession of their house.

UP: तीन पक्षों ने किया था संपत्ति पर दावा, दत्तक पुत्र है घर पर कब्जेदार- किन्नर समाज ने किया घेराव

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 24 Mar 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
सार

किन्नर समाज ने पूर्व मेयर आशा देवी के घर को चारों तरफ से घेर लिया। उनकी संपत्ति पर तीन पक्षों ने अपना-अपवा अधिकार जताया था। फिलहाल दत्तक पुत्र आवास में रह रहे थे। इसी के विरोध में किन्नर समाज ने पूर्व मेयर के घर का घेराव किया। 

The transgender community took to the streets after being denied possession of their house.
किन्नर समाज से बातचीत करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

तिवारीपुर थाना क्षेत्र के सूरजकुंड इलाके में सोमवार को किन्नर समाज के लोगों ने बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पहुंचे किन्नरों ने पूर्व मेयर आशा देवी की संपत्ति को चारों ओर से घेर लिया और मकान के बाहर ताला लगाकर सड़क पर बैठ गए।
Trending Videos


उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक उन्हें मकान का कब्जा नहीं मिलता, वे वहां से नहीं हटेंगे। प्रदर्शन के चलते इलाके में हलचल बढ़ गई और आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। मामला वर्ष 2013 का है, जब गोरखपुर की पूर्व मेयर आशा देवी (अमरनाथ यादव) का निधन हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके निधन के 24 घंटे के भीतर ही तीन पक्षों ने संपत्ति पर दावा किया। दत्तक पुत्री मधु और दामाद अशोक यादव ने खुद को वारिस बताया, जबकि सगे भाइयों ने पारिवारिक अधिकार जताया। वहीं, किन्नर समाज ने परंपरा के आधार पर संपत्ति पर अपना दावा किया।

विवाद बढ़ने पर प्रशासन ने संपत्ति से संबंधित सभी दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए थे। बाद में कोर्ट के आदेश के अनुसार मकान किन्नर समाज के नाम दर्ज हुआ, लेकिन आशा देवी के दामाद अशोक यादव अब तक मकान खाली नहीं कर रहे हैं। इसी कारण विवाद जारी है।

किन्नर समाज ने चेतावनी दी है कि कब्जा न मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा और आवश्यकता पड़ने पर इसे और तेज किया जाएगा। गुरु नैना किन्नर के अनुसार, हाल ही में कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला सुनाते हुए पुलिस को कब्जा दिलाने का निर्देश दिया है, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed