सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The truth came out after marrying a city girl, he had extorted Rs 15 lakh from the girl's side.

Gorakhpur News: खुद को आईएएस बताकर शादियां करने वाला प्रीतम निषाद जालौन से गिरफ्तार

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
The truth came out after marrying a city girl, he had extorted Rs 15 lakh from the girl's side.
फर्जी आईएएस अ​धिकारी प्रीतम ​निषाद।
विज्ञापन
गोरखपुर। खुद को आईएएस बताकर कैंट थाना क्षेत्र की युवती से शादी रचाने वाले प्रीतम निषाद को पुलिस ने मंगलवार को जालौन जिले से गिरफ्तार कर लिया। उसपर कई शादियां रचाकर लड़की पक्ष से रुपये ऐंठने के आरोप हैं। गोरखपुर की युवती के परिजनों से भी उसने 15 लाख रुपये ऐंठ लिए थे। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Trending Videos




एसपी सिटी निमिष पटेल ने पुलिस लाइंस में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर कैंट पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश में इटावा स्थित आरोपी के घर पहुंची। वहां प्रीतम मौजूद नहीं था। पुलिस को उसकी लोकेशन जालौन में मिली। पुलिस पहुंची और कालपी रेलवे स्टेशन के पास से प्रीतम निषाद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह केवल हाईस्कूल पास है और फर्जी आईएएस बनकर कई शादियां कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी खुद को मणिपुर कैडर का आईएएस अधिकारी बताकर लोगों को झांसे में लेता था। उसके पास से मोबाइल फोन, टैबलेट और आधार कार्ड बरामद हुए हैं। आरोप है कि उसने 25 शादियां की हैं। हालांकि अब तक की जांच में दो शादियों की पुष्टि हुई है, अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।



उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने इटावा में आरोपी के जीजा भानू निषाद से पूछताछ की तो उसने बताया कि प्रीतम न तो आईएएस है और न ही उसने कभी इस परीक्षा की तैयारी ही की। वह सिर्फ फर्जी पहचान बनाकर लोगों पर रौब जमाता था। यहीं नहीं, प्रीतम ने उनके घर को अपना बताकर गोरखपुर की युवती से शादी की थी।



आरोपी के जीजा ने पुलिस को बताया कि 11 मार्च को शादी हुई, लेकिन दूसरे ही दिन जब वह पत्नी को लेकर इटावा पहुंचा, तब लड़की पक्ष के लोग भी पीछे-पीछे आ गए। सच्चाई सामने आने पर हंगामा हो गया। इसके बाद परिजन युवती को वापस गोरखपुर ले गए।




पहले भी कर चुका है कई शादियां



गोरखपुर की पीड़ित युवती के परिजनों के अनुसार, प्रीतम पहले भी कई शादियां कर चुका है। पहली शादी औरैया जिले के दौलतपुर गांव में हुई थी। इस मामले में अभी तक तलाक भी नहीं हुआ है। वह कुछ समय इटावा में रहा और खुद को नौकरीपेशा बताता रहा, लेकिन बाद में गोरखपुर में फर्जी आईएएस बनकर दूसरी शादी कर ली। उधर, प्रीतम की चचेरी बहन रश्मि ने पुलिस को बताया कि लड़की पक्ष शादी से पहले घर भी देखकर गया था, लेकिन बाद में सच्चाई सामने आने पर विवाद हुआ।

इस संबंध में एसपी सिटी निमिष पटेल ने बताया कि खुद को आईएएस बताकर शादी रचाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। परिवार के अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed