सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The victim accountant lodged an FIR against the accused unknown youths in the car.

लेखपाल को पीटा: गाड़ी में टक्कर क्यों मारी है...पूछते ही मनबढ़ हो गए हिंसक, चंपा देवी पार्क के पास की घटना

अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 05 Mar 2026 03:03 PM IST
विज्ञापन
सार

डांगीपुर पोस्ट लहसड़ी, तहसील सदर निवासी अजय प्रजापति वर्तमान में तहसील सदर गोरखपुर में लेखपाल पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि एक मार्च 2026 की रात करीब 10:30 बजे वह किसी आवश्यक कार्य से घर से कार से निकले थे। रामगढ़ताल स्थित चंपा देवी पार्क के पास कार सवार कुछ अज्ञात युवकों ने उनकी गाड़ी में पीछे से टक्कर मार दी।

The victim accountant lodged an FIR against the accused unknown youths in the car.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार

रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में चंपा देवी पार्क के पास कार में मामूली टक्कर पर कार सवार युवकों ने लेखपाल को पीट दिया। पीड़ित लेखपाल ने कार सवार अज्ञात युवकों के खिलाफ रामगढ़ताल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
Trending Videos


तहरीर के अनुसार, डांगीपुर पोस्ट लहसड़ी, तहसील सदर निवासी अजय प्रजापति वर्तमान में तहसील सदर गोरखपुर में लेखपाल पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि एक मार्च 2026 की रात करीब 10:30 बजे वह किसी आवश्यक कार्य से घर से कार से निकले थे। रामगढ़ताल स्थित चंपा देवी पार्क के पास कार सवार कुछ अज्ञात युवकों ने उनकी गाड़ी में पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि जब उन्होंने विरोध किया तो युवकों ने उनके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। थाना प्रभारी नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे की मदद से हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed