{"_id":"69c993e7e0ff3d5d5f09828d","slug":"the-weather-in-eastern-uttar-pradesh-may-change-again-from-monday-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1273782-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आज से फिर मौसम बदलने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आज से फिर मौसम बदलने के आसार
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्वी उत्तर प्रदेश में सोमवार से मौसम फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों तक कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इसका ज्यादा असर गोरखपुर और आसपास के जिलों में 31 मार्च को दिखने के आसार हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, 30 मार्च को पूर्वी यूपी में 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। इसके बाद 31 मार्च को गोरखपुर-बस्ती मंडल में मेघगर्जन व वज्रपात के आसार हैं। एक अप्रैल को भी इसका असर दिख सकता है। मौसम विभाग ने रविवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम था। इसी तरह न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक था।
Trending Videos