{"_id":"69cedbabf5166fe42502a3f6","slug":"there-is-a-possibility-of-adulteration-with-cheap-oil-artificial-fat-and-chemicals-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1277971-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बाजार का खाएंगे मिलावटी घी तो हो जाएंगे बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बाजार का खाएंगे मिलावटी घी तो हो जाएंगे बीमार
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सस्ते तेल, कृत्रिम फैट और रसायनों की मिलावट की आशंका
गोरखपुर। आजकल बाजार में बिक रहे कई ब्रांड के घी में मिलावट की आशंका लगातार बढ़ रही है। जानकारी के अनुसार, घी में अक्सर सस्ते वनस्पति तेल, पाम ऑयल, कृत्रिम फैट, स्टार्च या सुगंधित रसायनों की मिलावट की आशंका जताई जाती है, हालांकि इसकी पुष्टि केवल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही होती है।
ऐसे उत्पाद देखने और स्वाद में असली जैसे लगते हैं, जिससे उपभोक्ता भ्रमित हो जाते हैं। ऐसे मिलावटी घी खाने से बीमार होने की आशंका बनी रहती है। ज्यादा दिन खाने से लिवर की दिक्कत होने की भी आशंका बन जाती है। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. बीके सुमन ने बताया कि मिलावटी घी खाने से पेट में गैस, अपच, पेट दर्द, उल्टी, दस्त और आंतों में जलन की समस्या हो सकती है। लगातार सेवन से लिवर पर दबाव बढ़ता है। खराब वसा शरीर में जमा होती है और हृदय रोग का खतरा भी बढ़ सकता है। इसलिए सही जानकारी के साथ ही सामान खरीदना चाहिए।
Trending Videos