फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three accused arrested for forcibly taking a teenage girl to Nepal; car seized.

UP: फेसबुक दोस्ती में फंसाकर किशोरी को नेपाल ले जा रहा था युवक, डायल-112 की मदद से 3 गिरफ्तार

Thu, 06 Aug 2026 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 06 Aug 2026 02:26 AM IST
सार


पुलिस के अनुसार, कुशीनगर जिले के तमकुहीराज निवासी सद्दाम हुसैन पुत्र अब्दुल लतीफ की मोबाइल फोन के जरिये महराजगंज जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग किशोरी से जान-पहचान हुई थी। आरोप है कि सद्दाम ने किशोरी को बरगदवा चौराहे पर बुलाया, जहां अपने साथियों सबरे आलम और फिरोज खान के साथ उसे चारपहिया वाहन में बैठाकर जबरन नेपाल ले जाने की कोशिश की।

विज्ञापन
Three accused arrested for forcibly taking a teenage girl to Nepal; car seized.
किशोरी का अपहरण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चिलुआताल थाना क्षेत्र के बरगदवा चौराहे से एक किशोरी को जबरन नेपाल ले जाने का प्रयास पुलिस ने विफल कर दिया। डायल- 112 पर मिली सूचना के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त कार को सीज कर दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, कुशीनगर जिले के तमकुहीराज निवासी सद्दाम हुसैन पुत्र अब्दुल लतीफ की मोबाइल फोन के जरिये महराजगंज जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग किशोरी से जान-पहचान हुई थी। आरोप है कि सद्दाम ने किशोरी को बरगदवा चौराहे पर बुलाया, जहां अपने साथियों सबरे आलम और फिरोज खान के साथ उसे चारपहिया वाहन में बैठाकर जबरन नेपाल ले जाने की कोशिश की।
विज्ञापन


इसी दौरान मौका पाकर किशोरी ने 112 पर सूचना देकर मदद मांगी।

सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले की विवेचना जारी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed