{"_id":"6a418ad5b8c1cf676f0f3d61","slug":"transformer-failure-in-gadariya-tola-and-a-severed-cable-in-krishna-nagar-affect-over-1000-households-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1368517-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: फाल्ट से परेशान रहे लोग, कई इलाकों में घंटों गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: फाल्ट से परेशान रहे लोग, कई इलाकों में घंटों गुल रही बिजली
Mon, 29 Jun 2026 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 29 Jun 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। शहर के विभिन्न इलाकों में शनिवार रात से रविवार तक बिजली फाल्ट और तकनीकी खराबियों के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कहीं ट्रांसफार्मर खराब हुआ तो कहीं 11 केवी केबल कट गई, जबकि कई क्षेत्रों में लो-वोल्टेज की समस्या भी बनी रही।
रविवार सुबह 11 बजे गड़ेरिया टोला-बशारतपुर क्षेत्र का 400 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब हो गया। इससे लगभग 150 घरों के लोगों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत विभाग ने ट्रांसफार्मर बदला इसके बाद शाम करीब सात बजे बिजली आपूर्ति सामान्य हो सकी। उधर, राप्तीनगर के कृष्णा नगर में कार्य के दौरान शनिवार रात करीब 1:30 बजे 11 केवी केबल कट जाने से एक हजार से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। राप्तीनगर के एसडीओ राघवेंद्र द्विवेदी ने बताया कि केबल कटने के बाद वैकल्पिक फीडर से बिजली आपूर्ति शुरू कराई गई। क्षतिग्रस्त केबल की मरम्मत कर रविवार सुबह करीब 10 बजे आपूर्ति पूरी तरह बहाल कर दी गई।
बिलंदपुर क्षेत्र में भी लोगों को बिजली कटौती झेलनी पड़ी। वहीं हिंदी बाजार स्थित विरासत गलियारा में शनिवार रात 11:30 बजे फाल्ट से बिजली गुल हो गई, जिसे रात करीब दो बजे बहाल किया जा सका। मोहद्दीपुर उपकेंद्र के झरना टोला में शनिवार रात करीब एक बजे एक बिजली का पोल गिर जाने से 30 से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। विभाग ने मरम्मत कार्य कर रविवार सुबह करीब 10 बजे आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन
इसके अलावा खोराबार के महादेवपुरम में रात नौ बजे बिजली चली गई, जो रात करीब तीन बजे आई। गैस गोदाम गली और दिव्यनगर क्षेत्र के उपभोक्ताओं को भी रात में बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। रविवार को भी शहर के कुछ इलाकों में बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या बनी रही।
मोहद्दीपुर के अधिशासी अभियंता सतीश जायसवाल ने बताया कि रात में कई स्थानों पर तकनीकी खराबी आई थीं, जिन्हें विभाग की टीम ने समय रहते ठीक कर बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी।