{"_id":"69f2705acdec1995d3035f33","slug":"travel-became-difficult-due-to-heat-and-crowd-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1304891-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कोच में नहीं मिली जगह, दरवाजे पर लटककर गए यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कोच में नहीं मिली जगह, दरवाजे पर लटककर गए यात्री
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
- गर्मी और भीड़ के कारण सफर हुआ मुश्किल
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर बुधवार को यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कोच में जगह नहीं मिलने पर कई यात्रियों को मजबूरन पायदान पर खड़े होकर और दरवाजे पर लटककर सफर करना पड़ा। यात्रियों ने बताया कि भीषण गर्मी और अत्यधिक भीड़ के कारण यात्रा करना बेहद कठिन हो गया है।
हावड़ा से काठगोदाम जाने वाली बाघ एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही कोच में चढ़ने के लिए यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। जनरल कोच की स्थिति सबसे ज्यादा खराब रही, जहां शौचालय से लेकर गलियारों तक यात्री खड़े नजर आए। जगह न मिलने पर कई यात्री दिव्यांग, लगेज और स्लीपर कोच में भी घुस गए, जिससे अन्य यात्रियों के लिए प्रवेश करना मुश्किल हो गया। भीड़ इतनी अधिक थी कि कई यात्री ट्रेन में चढ़ ही नहीं सके और प्लेटफॉर्म पर ही रह गए। छपरा जाने वाले धीरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि उन्होंने इतनी भीड़ की कल्पना नहीं की थी। उन्होंने कहा कि ट्रेन आने के बाद कोच से लेकर दरवाजे तक यात्री इस कदर भरे थे कि अंदर जाना असंभव हो गया।