{"_id":"6a52b1c4174f975a6504c240","slug":"two-car-occupants-clash-in-road-rage-incident-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1382732-2026-07-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिटी मॉल पर हंगामा: रोड पर दो कारों में रोड रेज, सड़क पर हुआ हंगामा- बच्चे के घायल होने से बिगड़ी बात-VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी मॉल पर हंगामा: रोड पर दो कारों में रोड रेज, सड़क पर हुआ हंगामा- बच्चे के घायल होने से बिगड़ी बात-VIDEO
Sun, 12 Jul 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 02:42 AM IST
सार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आगे चल रही कार में एक परिवार सवार था। इसी दौरान पीछे से आ रही कार ने उसमें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद आगे वाली कार में बैठे एक बच्चे को चोट लग गई। हादसे के बाद दोनों कारों में सवार लोग सड़क पर उतर आए और एक-दूसरे से बहस करने लगे। कुछ ही देर में कहासुनी बढ़ गई और दोनों पक्षों के बीच हंगामा होने लगा।
विज्ञापन
रोडरेज के बाद सिटी मॉल पर जुटी भीड़
- फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के सिटी मॉल रोड पर शुक्रवार रात रोड रेज का मामला सामने आया। आगे-पीछे चल रही दो कारों की टक्कर के बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया और सड़क पर हंगामा शुरू हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आगे चल रही कार में एक परिवार सवार था। इसी दौरान पीछे से आ रही कार ने उसमें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद आगे वाली कार में बैठे एक बच्चे को चोट लग गई। हादसे के बाद दोनों कारों में सवार लोग सड़क पर उतर आए और एक-दूसरे से बहस करने लगे।
विज्ञापन
कुछ ही देर में कहासुनी बढ़ गई और दोनों पक्षों के बीच हंगामा होने लगा। सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया।
पुलिस ने दोनों पक्षों से घटना की जानकारी ली। बाद में दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया और किसी तरह की कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया। सीओ कैंट आभा सिंह के अनुसार, किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है, इसलिए मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।
पुलिस ने दोनों पक्षों से घटना की जानकारी ली। बाद में दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया और किसी तरह की कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया। सीओ कैंट आभा सिंह के अनुसार, किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है, इसलिए मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।