{"_id":"6a533c28d57060313309e54e","slug":"cm-yogi-planted-a-sacred-triveni-sapling-on-gorakhpur-link-expressway-and-a-maulshree-sapling-in-mohaddipur-2026-07-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सीएम योगी ने गोरखपुर से किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ 2026 का शुभारंभ, 'एक पेड़ मां के नाम' का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सीएम योगी ने गोरखपुर से किया 35 करोड़ पौधरोपण महायज्ञ 2026 का शुभारंभ, 'एक पेड़ मां के नाम' का दिया संदेश
Sun, 12 Jul 2026 12:33 PM IST
Rohit Singh
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: Rohit Singh
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:33 PM IST
सार
सीएम योगी ने पौधरोपण के थीम ‘एक पेड़ मां के नाम’ को बहुत सुंदर बताते हुए कहा कि मां हर व्यक्ति, हर जीव के लिए दुनिया की सबसे सुंदर उपहार होती है। उन्होंने कहा कि हम खुद के स्वास्थ्य की चिंता करते हैं लेकिन सबकुछ देने वाली धरती माता के स्वास्थ्य की परवाह नहीं करते हैं। खुद की आरोग्यता के लिए हम सभी को धरती माता की आरोग्यता का ध्यान रखना होगा।
विज्ञापन
पौधरोपण महायज्ञ का शुभारंभ करते सीएम योगी
- फोटो : स्त्रोत- पीआर टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह गोरखपुर से, एक दिन में 35 करोड़ रिकार्ड पौधरोपण के लक्ष्य वाले प्रदेशव्यापी पौधरोपण महायज्ञ 2026 का शुभारंभ किया। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत उन्होंने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भगवानपुर टोल प्लाजा के समीप पवित्र त्रिवेणी (नीम, पीपल, बरगद) का पौधा लगाया और सेल्फी भी ली।
इसके बाद पौधरोपण महायज्ञ के उपलक्ष्य में गीडा सेक्टर 28 में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत नौ वर्षों में प्रदेश में भौतिक विकास की रफ्तार तेज होने के साथ ही वनाच्छादन का भी विस्तार हुआ है। पौधरोपण महायज्ञ का शुभारंभ करने के बाद गोरखनाथ मंदिर वापस लौटते समय सीएम योगी ने आरकेबीके के पास ताल रिंग रोड के किनारे भी पौधरोपण किया। यहां उन्होंने मौलश्री का पौधा लगाया।

गीडा के सेक्टर 28 में हुए पौधरोपण महायज्ञ कार्यक्रम में सीएम योगी ने कहा कि वर्ष 2017 के बाद से उत्तर प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर में भारी वृद्धि हुई है। एक्सप्रेसवे, हाईवे के साथ बड़े पैमाने पर सड़कों का जाल बिछा है। नए-नए उद्योग लगे हैं। शहरीकरण का दायरा बढ़ा है और नई-नई कॉलोनियां विकसित हुई हैं।
भौतिक विकास में तेज योगदान देने वाले इस राज्य ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति संकल्पित प्रयासों से वनाच्छादन के विस्तार में भी सफलता प्राप्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि धरती पर जब एक पेड़ उगता है तो वह सैकड़ो टन कार्बन डाइऑक्साइड का अवशोषण करता है।

पौधरोपण अभियान
- फोटो : स्त्रोत-पीआर टीम
उन्होंने बताया कि विगत नौ वर्षों में यूपी का वनाच्छादन बढ़ने से 6 करोड़ 37 लाख 74 हजार 130 टन कार्बन डाइऑक्साइड अवशोषण तथा 4 करोड़ 63 लाख 90 हजार 130 टन ऑक्सीजन उत्सर्जन हुआ।
पौधरोपण महाभियान धरती माता के प्रति कृतज्ञता का महायज्ञ
मुख्यमंत्री ने पौधरोपण महाभियान को धरती माता के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का महायज्ञ बताया और इसमें हर व्यक्ति की तरफ से योगदान दिए जाने की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि धरती माता हम सबको अच्छा वातावरण देती हैं। आगे बढ़ने का अवसर, पेट भरने को अन्न, अच्छे-अच्छे फल, पीने के लिए जल देने के साथ घर की सभी आवश्यकताओं की पूर्ति करती हैं।

धरती माता के बारे में हमारे ऋषियों ने संकल्प के भाव से कहा है, 'माता भूमिः पुत्रो अहं पृथिव्या:' अर्थात यह धरती हमारी माता है और हम सब इसके पुत्र हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक पुत्र के रूप में धरती माता के प्रति उत्तरदायित्व का निर्वहन करने के लिए ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ का आह्वान किया है। यह आने वाली पीढ़ी के भविष्य को सुंदर बनाने का राष्ट्रीय कर्तव्य है।
खुद की आरोग्यता के लिए धरती माता की आरोग्यता का रखें ध्यान
सीएम योगी ने पौधरोपण के थीम ‘एक पेड़ मां के नाम’ को बहुत सुंदर बताते हुए कहा कि मां हर व्यक्ति, हर जीव के लिए दुनिया की सबसे सुंदर उपहार होती है। उन्होंने कहा कि हम खुद के स्वास्थ्य की चिंता करते हैं लेकिन सबकुछ देने वाली धरती माता के स्वास्थ्य की परवाह नहीं करते हैं। खुद की आरोग्यता के लिए हम सभी को धरती माता की आरोग्यता का ध्यान रखना होगा।
खुद की आरोग्यता के लिए धरती माता की आरोग्यता का रखें ध्यान
सीएम योगी ने पौधरोपण के थीम ‘एक पेड़ मां के नाम’ को बहुत सुंदर बताते हुए कहा कि मां हर व्यक्ति, हर जीव के लिए दुनिया की सबसे सुंदर उपहार होती है। उन्होंने कहा कि हम खुद के स्वास्थ्य की चिंता करते हैं लेकिन सबकुछ देने वाली धरती माता के स्वास्थ्य की परवाह नहीं करते हैं। खुद की आरोग्यता के लिए हम सभी को धरती माता की आरोग्यता का ध्यान रखना होगा।
अनंतकाल तक जीवसृष्टि के लिए पौधरोपण जरूरी
मुख्यमंत्री ने कहा कि अनंतकाल तक जीवसृष्टि बनी रहे, इसके लिए पौधरोपण अत्यंत आवश्यक है। इसी के दृष्टिगत पौधरोपण महाभियान की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर इस वर्ष 5 करोड़ पौधे लगाए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि गत वर्ष 35 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए। नौ वर्ष में अब तक प्रदेश में 242 करोड़ पौधरोपण किया जा चुका।
मौसम चक्र में परिवर्तन से कृषि उत्पादन पर होता है असर
मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण पर मंडरा रहे संकट का प्रभाव मौसम चक्र पर भी पड़ा है। हाल के दिनों में जो बारिश शुरू हुई है, उसे 15 जून से प्रारंभ हो जाना चाहिए था। बारिश करीब महीने भर लेट है। जो बीज 15 जून तक लग जाना चाहिए था यदि उसे 15 जुलाई को लगाएंगे तो उत्पादन में 25 से 30 प्रतिशत तक अंतर पड़ता है।

पोधरोपण अभियान
- फोटो : स्त्रोत- पीआर टीम
उन्होंने कहा कि पर्यावरण असंतुलन से कभी गर्मी चरम पर पड़ रही है तो कभी सर्दी। दुनिया के अंदर लगातार ग्लोबल वार्मिंग की चेतावनी दी जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि आने वाले समय में समुद्र के किनारे बहुत सारे शहर डूबने की स्थिति में होंगे तो कहीं जल का भीषण संकट भी हो जाएगा।
विश्व मानवता को चुकानी पड़ रही प्रकृति से खिलवाड़ की कीमत
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सर्दियों के मौसम में बहुत सारे शहर ऐसे हैं जहां गैस चैंबर जैसी स्थिति बन जाती है। वहां अलर्ट जारी करना पड़ता है कि बुजुर्ग, बीमार और बच्चे घर से बाहर न निकलें, जरूरी हो तो मास्क लगाकर निकलें।

मुख्यमंत्री ने सवाल किया कि आखिर यह भैया वह स्थिति पैदा ही क्यों हुई? इसका जवाब भी उन्होंने खुद ही देते हुए कहा, ‘प्रकृति के साथ खिलवाड़ किया गया। अंधाधुंध पेड़ काटे गए। जल का दोहन किया गया लेकिन जल संरक्षण के लिए कोई प्रयास नहीं हुआ। तालाबों पर अवैध कब्जे हो गए। अपने स्वार्थ के लिए लोगों ने प्रकृति के साथ जो खिलवाड़ किया है, आज उसकी कीमत विश्व मानवता को चुकानी पड़ रही है।’
पर्यावरण अनुकूल एलईडी लाइट से बचे 100 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 में जब डबल इंजन की भाजपा सरकार प्रदेश में बनी तब हैलोजन लाइटों को हटाकर उसकी जगह पर्यावरण अनुकूल एलईडी स्ट्रीट लाइट लगवाने का अभियान शुरू किया गया। प्रदेश में 16 लाख एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाई गई, इससे प्रदेश सरकार को 100 करोड रुपये की बचत भी हुई।

साथ ही हैलोजन जलने के दौरान उसमें मरने वाले कीड़े-मकोड़े के भयंकर बदबू से भी मुक्ति मिली। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा दे रही है। बताया कि पीएम सूर्य घर बिजली योजना, लोगों के बिजली बिल को आधा कर दे रही है। उन्होंने कहा कि ग्रीन एनर्जी का नया स्रोत लोगों को उपलब्ध कराया गया है।
कांग्रेस सरकार में ब्लैक होते थे एलपीजी कनेक्शन, मोदी सरकार ने 10 करोड़ परिवारों को मुफ्त में दिए
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम मोदी के विजन से देश के अंदर 10 करोड़ परिवारों को मुफ्त में एलपीजी कनेक्शन बांटे गए हैं जो पहले कांग्रेस की सरकार में ब्लैक होते थे। देश में 10 करोड़ परिवारों में माताओं, बहनों को रसोई के धुएं से मुक्ति मिली है। अकेले उत्तर प्रदेश में 2 करोड़ परिवारों को यह लाभ मिला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इंटरनेशनल सोलर अलायंस के अध्यक्ष के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया को भी इसके बारे में आह्वान किया है। सीएम योगी ने बताया कि अयोध्या धाम प्रदेश की पहली सोलर सिटी बनी है। वहां जितनी भी स्ट्रीट लाइट जलती है, उसमें सोलर एनर्जी का इस्तेमाल किया जाता है।
पौधा लगाकर देखभाल भी करें
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें न सिर्फ पौधे लगाने हैं बल्कि उनका रखरखाव और देखभाल भी करना है। उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने अपने खेत में पेड़ लगाए हैं उन्हें कार्बन क्रेडिट फाइनेंस स्कीम के अंतर्गत पैसा भी प्राप्त होता है।

मुख्यमंत्री ने हर व्यक्ति से ‘एक पेड़ मां के नाम’ पौधरोपण अभियान का हिस्सा बनने का आह्वान किया। अपील की कि अपने परिवार के सदस्यों की स्मृति में, परिवार के सदस्यों के नाम से और पूर्वजों की स्मृति को जीवंत बनाए रखने के लिए इस अभियान का हिस्सा बनें।
’हरित गाथा’ लघु फिल्म और ‘वानिकी कैलेंडर’ का विमोचन किया सीएम ने
पौधरोपण महायज्ञ 2026 के अवसर पर आयोजित जनसभा के मंच से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘उत्तर प्रदेश के नौ वर्ष की हरित गाथा’ लघु फिल्म और ‘वानिकी कैलेंडर’ का विमोचन किया। लघु फिल्म में यूपी में पिछले नौ वर्षों में पर्यावरण संरक्षण के लिए किए गए प्रयासों और हासिल उपलब्धियों को दर्शाया गया है। जबकि वानिकी कैलेंडर में वर्ष 2026-27 के लिए वन विभाग की कार्ययोजना का उल्लेख है।

सीएम ने किया पौध वितरण, कार्बन क्रेडिट के तहत किसानों को सौंपे प्रमाण पत्र
पौधरोपण महायज्ञ कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने पौधों का वितरण किया। साथ ही उन्होंने कार्बन क्रेडिट फाइनेंस योजना के अंतर्गत खेत के किनारे अधिक पौधरोपण करने वाले किसानों को प्रमाण पत्र भी सौंपे। सीएम योगी ने मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना की लाभार्थी गीता देवी, मधुरा, इशरावती, शीला, कालिंदी को घर के सामने लगाने के लिए सहजन का पौधा भेंट किया।
जबकि, कार्बन क्रेडिट योजना के तहत 700 से अधिक पौधरोपण करने वाले नरपति (कैम्पियरगंज गोरखपुर), 650 से अधिक पौधरोपण करने वाले अशफाक खान (देसही देवरिया), 800 पौधों का रोपण करने वाली रंजना देवी (हाटा कुशीनगर) और 850 पौधे लगाने के लिए अरविंद कुमार (पडरौना कुशीनगर) को मुख्यमंत्री के हाथों कार्बन क्रेडिट के लिए मिलने वाली रकम का प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ।

सीएम योगी के मार्गदर्शन में यूपी में बढ़ी ग्रीनरी : वन मंत्री
पौधरोपण महायज्ञ के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत करते हुए वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि सीएम योगी के मार्गदर्शन में यूपी में ग्रीनरी बढ़ी है। फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया देहरादून की रिपोर्ट के अनुसार देश में ग्रीनरी वृद्धि के मामले में उत्तर प्रदेश प्रगति करते हुए अब दूसरे स्थान तक पहुंच चुका है।
वन मंत्री ने कहा कि आज के पौधरोपण के पूर्ण होते ही यूपी में पिछले दस साल पौधरोपण की कुल संख्या 275 करोड़ हो जाएगी। इस बार के पौधरोपण महाभियान में तीस प्रतिशत फलदार पौधे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने सभी का आह्वान किया अपने घर पर मां के साथ मिलकर या मां की स्मृति एक पौधा जरूर लगाएं। वन मंत्री ने बताया कि गोरखपुर में मुख्यमंत्री द्वारा घोषित वानिकी विश्वविद्यालय के निर्माण की शुरुआत जल्द ही की जाएगी।

पीएम मोदी-सीएम योगी पर्यावरण संरक्षण के लिए बेहद संवेदनशील : रविकिशन
पौधरोपण महायज्ञ के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी पर्यावरण संरक्षण को लेकर बेहद संवेदनशील हैं। वह सदैव लोगों को पौधरोपण के लिए प्रेरित करते रहते हैं।
इसी विजन के अनुरूप पर्यावरण संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री ने एक दिन में 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य रखा है। सांसद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हो रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में यूपी का इतना विराट विकास हुआ है जितना कोई सोच भी नहीं सकता।

नौ वर्ष में हुआ सौ वर्ष से अधिक का विकास : प्रदीप शुक्ल
सीएम योगी का स्वागत करते हुए सहजनवा के विधायक प्रदीप शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में सहजनवा विधानसभा का अभूतपूर्व विकास हो रहा है। उन्होंने नौ वर्षों में जितना विकास किया, वह सौ वर्षों में भी नहीं हो पाता। प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील कुमार चौधरी ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मत्स्य विभाग के मंत्री संजय निषाद, राज्यसभा सदस्य संगीता यादव, एमएलसी एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक फतेह बहादुर सिंह, श्रीराम चौहान, राजेश त्रिपाठी, विपिन सिंह, डॉ. विमलेश पासवान, महेंद्रपाल सिंह, सरवन निषाद, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी, पौधरोपण महायज्ञ के लिए गोरखपुर के नोडल अधिकारी सुहास एलवाई, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, ब्लॉक प्रमुख दिलीप यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।