फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Couple assaulted and mobile snatched on Gorakhpur's Ramgarh Tal Ring Road – video goes viral.

UP: रामगढ़ताल रिंग रोड पर युगल से मारपीट, मोबाइल लूटा- कार तोड़ी; ढाई घंटे भटकते रहे पीड़ित-VIDEO वायरल

Sun, 12 Jul 2026 12:09 PM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Rohit Singh Updated Sun, 12 Jul 2026 12:09 PM IST
सार

नोएडा निवासी युवक और झारखंड की युवती शहर के एक होटल में नौकरी करते हैं। बृहस्पतिवार की रात करीब 11:20 बजे दोनों खाना खाने के बाद कार से नौका विहार और ताल रिंग रोड की तरफ घूमने निकले थे। आरोप है कि तीन बाइकों पर सवार होकर पहुंचे युवकों ने कार को रोक लिया और युवती से अभद्रता शुरू कर दी।

विज्ञापन
Couple assaulted and mobile snatched on Gorakhpur's Ramgarh Tal Ring Road – video goes viral.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

रामगढ़ताल रिंग रोड पर बृहस्पतिवार देर रात बाइक सवार मनबढ़ों ने कार सवार युवक-युवती के साथ मारपीट कर मोबाइल लूट लिया और कार में तोड़फोड़ कर दी। दोनों शहर के एक प्रतिष्ठित होटल में काम करते हैं। युवक नोएडा और युवती झारखंड की रहने वाली है।

विज्ञापन


घटना के बाद राहगीरों की मदद से पीड़ित पुलिस के पास पहुंचे, लेकिन आरोप है कि पुलिस करीब ढाई घंटे तक क्षेत्राधिकार के विवाद में उलझी रही। मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और सर्विलांस की मदद से एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नोएडा निवासी युवक और झारखंड की युवती शहर के एक होटल में नौकरी करते हैं। बृहस्पतिवार की रात करीब 11:20 बजे दोनों खाना खाने के बाद कार से नौका विहार और ताल रिंग रोड की तरफ घूमने निकले थे। आरोप है कि मोहद्दीपुर की तरफ आरकेबीके के पीछे ताल रिंग रोड पर बाइक सवार युवक की कार से टक्कर होने से बच गई। इसके बाद बाइक सवार युवक ने अपने साथियों को बुला लिया।

आरोप है कि तीन बाइकों पर सवार होकर पहुंचे युवकों ने कार को रोक लिया और युवती से अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर साथ मौजूद युवक के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई। आरोपियों ने युवक का मोबाइल छीन लिया और कार का शीशा भी तोड़ दिया।

शोर सुनकर आसपास मौजूद राहगीर मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग निकले। इस दौरान कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

सीमा विवाद में ढाई घंटे भटकते रहे पीड़ित
घटना के बाद राहगीर पीड़ित युवक-युवती को लेकर पैडलेगंज चौकी पहुंचे। आरोप है कि वहां पुलिस ने घटनास्थल अपने क्षेत्र में नहीं होने की बात कहते हुए उन्हें मोहद्दीपुर चौकी भेज दिया। इसके बाद पीड़ित कैंट थाने पहुंचे, जहां से उन्हें दोबारा मोहद्दीपुर चौकी भेजा गया।
विज्ञापन

पीड़ित करीब रात साढ़े 11 बजे से दो बजे तक कार्रवाई के लिए चौकी और थाने के चक्कर लगाते रहे। बाद में एक पुलिस अधिकारी के हस्तक्षेप के बाद पुलिस सक्रिय हुई। टीम ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई और लूटे गए मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया। पुलिस ने जांच के आधार पर एक आरोपी को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

राहगीर नहीं पहुंचते तो बढ़ सकती थी घटना
घटना के दौरान मौके पर मौजूद संजय पासवान ने वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। उनका कहना है कि राहगीरों ने बीच-बचाव कर युवक-युवती को बचाया, नहीं तो मामला और गंभीर हो सकता था। उन्होंने घटना से जुड़े वीडियो और अन्य साक्ष्य पुलिस को उपलब्ध कराने की बात कही है।

आरोपी बाइक सवारों ने दंपती से भी की थी अभद्रता
नौका विहार क्षेत्र में उत्पात मचाने वाले बाइक सवार युवकों ने नोएडा के कपल से पहले एक अन्य दंपती के साथ भी अभद्रता की थी। दंपती ने घटना का वीडियो बना लिया था। आसपास के लोगों के जुटने पर आरोपी वहां से भाग निकले थे।

बाद में दंपती को नोएडा के युवक के साथ मारपीट और मोबाइल लूट की जानकारी हुई तो वे भी पीड़ितों के साथ चौकी और थाने पहुंचे थे। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात भी सामने आई है। पुलिस वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।

बृहस्पतिवार की रात में इस घटना की सूचना मिली थी, पता चला था कि कार से ठोकर लगने के बाद बाइक सवार युवकों ने कार सवार से मारपीट की थी। इस मामले में तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है: आभा सिंह, सीओ कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed